नर्मदापुरम में पीड़िता को न्याय, दुष्कर्मी को सजा:15 साल की किशोरी का मुँह दबाकर बाथरूम में किया था रेप, 20 साल जेल में रहेगा दुष्कर्मी
By manu Mishra 8July 2022
एमपी नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में 14 महीने पहले 15 साल की किशोरी का मूंह दबाकर दुष्कर्म करने वाले रेपिस्ट को सजा सुनाई गई। दुष्कर्मी लखन बाथम को 20 साल की सजा सुनाई गई। रेपिस्ट लखन अब जेल की सलाखों के पीछे अपना जीवन जीने को मजबूर रहेगा। जिला अभियोजन अधिकारी आरके खांड़ेगर ने बताया घटना सिवनीमालवा थाना क्षेत्र में 30 अप्रैल 2021 की रात को जब पीड़िता के परिवार के लोग सो रहे थे, तब आरोपी लखन 15 साल की पीड़िता के घर में घुसा और उसका मुँह दबाकर बाथरूम में ले गया। वहाँ उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने थाना सिवनीमालवा में शिकायत की। उपनिरीक्षक वैशाली उईके ने विवेचना की। विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) के न्यायालय में हुआ न्यायालय ने अभियोजन की ओर से प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्क, डीएनए रिपोर्ट पॉजिटि होने के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप सिद्ध हुआ अपराध दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने उसे अपने 20 वर्ष की सजा सुनाई। शासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी लखन सिंह भवेदी ने की।
आज का राशिफल दैनिक राशिफल 8,2022काजुलाई का राशिफल
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});






Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



