नई दिल्ली | कोरोना वायरस की वजह से दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत देश वापस लाया जा रहा है। इस मिशन में आज सात देशों से कई सौ भारतीय वापस लौटेंगे। बांग्लादेश के ढाका से दिल्ली दोपहर तीन बजे एक फ्लाइट आएगी। इसके बाद कुवैत से हैदराबाद शाम साढ़े छह बजे आएगी। इसके बाद ओमान के मस्कट से कोच्चि रात 8:50 बजे फ्लाइट आएगी। वहीं, यूएई से लखनऊ रात 8:50 बजे एक और फ्लाइट के आने का समय है।
वहीं, रात 9:15 बजे कुवैत से कोच्चि फ्लाइट के आने का समय है। इसके अलावा मलेशिया से ट्रिची फ्लाइट रात 9:40 पर आएगी। लंदन से मुंबई फ्लाइट 20 मई को 1:30 पर लैंड करेगी। वहीं, दोहा से कोच्चि की फ्लाइट 1:40 बजे आएगी।
वंदे भारत मिशन का यह पहला फेज होगा। इसकी शुरुआत सात मई को हो चुकी है और 13 मई तक चलेगा। इसमें यूएई, सऊदी, कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, बांग्लादेश, फिलिपींस, सिंगापुर, मलेशिया, ब्रिटेन और अमेरिका के लोग शामिल होंगे।
वंदे भारत मिशन के पहले हफ्ते में 64 फ्लाइट्स 12 देशों से 15 हजार भारतीय नागरिकों को लेकर आएंगी। इसके बाद अगले सप्ताह से कजाकिस्तान, उजबेकिस्तान, रूस, जर्मनी, स्पेन और थाइलैंड से नागरिकों की वतन वापसी होगी। वहीं, सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से किराया वसूला जाएगा। इसकी कीमत 15 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक होगी।






Users Today : 15
Users This Month : 43
Total Users : 233581
Views Today : 20
Views This Month : 68
Total views : 54827



