अपनी शर्ट से बातें करने लग गए शाहरुख खान फिर पत्नी गौरी खान ने किया ये फनी कमेंट
सुपरस्टार शाहरुख खान ने जब अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की तो यह इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई। शाहरुख खान के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है और किंग खान जब सोशल मीडिया पर अपने 6 पैक एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हों तो कोई कैसे खुद को रिएक्ट करने से रोक सकता है। न सिर्फ शाहरुख खान के लाखों फैंस ने इस तस्वीर को लाइक और शेयर करके इस पर प्रतिक्रिया दी बल्कि खुद शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने भी इस फोटो पर कमेंट किया।
शाहरुख खान ने लिखा ये कैप्शन
शाहरुख खान ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था कि आज मैंने अपनी शर्ट से कहा- तुम होतीं तो कैसा होता। तुम इस बात पर हैरान होतीं। तुम इस बात पर कितनी हंसतीं। तुम होतीं तो ऐसा होता। शाहरुख खान की इस पोस्ट पर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने कमेंट किया- ओह गॉड। अब वो अपनी शर्ट से भी बातें करने लगा है।
फैंस को इस फिल्म का इंतजार
बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान का कैमियो रोल लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस अब निर्देशक अयान मुखर्जी से चाहते हैं कि
वह शाहरुख खान को लेकर एक अलग सुपरहीरो मूवी बनाएं जिसमें किंग खान वानरास्त्र चलाते नजर आएंगे। साथ ही फैंस को शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का भी बेसब्री से इंतजार है।
See also एक्ट्रेस तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन:बेटे से कहा था- अंतिम संस्कार के बाद मौत की खबर दें
Powered by Inline Related Posts






Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 3
Views This Month : 8
Total views : 62820



