Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

गौतम अडानी का घटा रुतबा, अरबपतियों की लिस्ट में जेफ बेजोस से पिछड़े, मुकेश अंबानी टॉप-10 से बाहर




घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को आई बड़ी गिरावट ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में 6.91 अरब डॉलर की सेंध लगा दी। इससे उनका दुनिया के अरबपतियों में रुतबा थोड़ा कम हो गया। अरबपतियों की लिस्ट में अब वह एक स्थान खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। जेफ बेजोस ने उन्हें एक बार फिर पछाड़कर अपना खोया हुआ स्थान हासिल कर लिया है। यह बदलाव ब्लूबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में हुआ है। हालांकि गौतम अडानी फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंचबने हुए हैं।

See also  इस मल्टीबैगर ने किया कंगाल, 280 रुपये से 70 पर आ गए कंपनी के शेयर

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में अडानी टॉप लूजर रहे। इससे पहले भी पिछले बुधवार को अडानी टॉप लूजर रहे, जबकि गुरुवार को टॉप गेनर। सोमवार को एलन मस्क की संपत्ति में 434 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। जेफ बेजोस की दौलत 1.36 अरब डॉलर बढ़ी तो वहीं अडानी की 6.91 अरब डॉलर घट गई। मस्क और बेजोस को छोड़ टॉप टेन के अरबपतियों की दौलत सोमवार को घट गई।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स अडानी 135अरब डॉलर की दौलत के साथ तीसरे नंबर पर हैं। एलन मस्क की संपत्ति 245 अरब डॉलर है और वह पहले स्थान पर काबिज हैं। जेफ बेजोस की संपत्ति 138 अरब डॉलर है और वह अब दूसरे स्थान पर हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट 127 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर हैं।

मनु मिश्रा 2
See also  टाटा ग्रुप की 2 कंपनियों को तगड़ा नुकसान
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights