Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

IND vs SA: टीम का हिस्सा नहीं हैं संजू सैमसन, फिर भी फैन्स ने बनाया ‘मैन ऑफ द मैच’

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज के लिए संजू सैमसन भले ही स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन स्टेडियम के बाहर उनका बड़ा सा कटआउट लगाया गया है। केरल में टीम इंडिया जब से पहुंची है, तब से संजू सैमसन के नाम के नारे लग रहे हैं।

अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है और इसके लिए भी सैमसन को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। सैमसन ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए की कमान संभाली और बढ़िया प्रदर्शन भी किया। तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज इंडिया ए ने सैमसन की कप्तानी में 3-0 से अपने नाम की।

See also  पृथ्वी शॉ ने तोड़ी चुप्पी साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से भी हुए नजर अंदाज

सैमसन ने भारत के लिए अभी तक कुल सात वनडे और 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में वह खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। सैमसन ने 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 21.14 की औसत और 135.15 के स्ट्राइक रेट से कुल 296 रन बनाए हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights