Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार




मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

187 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती लगभग 30 लाख रूपये का एवं महिन्द्रा एक्सयूवी 15 लाख रुपए कीमती जप्त*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (sp) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना बरगी टीम को 187 किलो 100 किलो ग्राम गांजा के साथ 3 आरोपियों को रंगे हाथ पकडने में महत्पूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना प्रभारी बरगी श्री रितेश पाण्डे ने बताया कि दिनंाक 27-9-22 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मेहरून कलर की महिन्द्रा एक्सयूव्ही 500 कार क्रमांक एचआर 70 डी 4097 में सिवनी तरफ से आ रही है जिसमे भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गंाजा बिक्री हेतु लाया जा रहा है यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडा जायेगा। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से दबिश देते हुये यात्री प्रतीक्षालय के पास नेशनल हाईवे ग्राम हिनोता मे नाकाबंदी की गई कुछ समय बाद मुखबिर के बताये नम्बर की कार महिन्द्रा एक्सयूव्ही आते दिखी जिसे रोकने का इशारा किया, कार चालक रूका नहीं, तेजी जबलपुर की ओर भागा जिसका पीछा किया कार चालक ने नेशनल हाईवे मानेगांव पहुॅचकर वापस सिवनी तरफ मोडा जिस कारण कार अनियंत्रित होकर अंग्रेेजी शराब दुकान मोड़ ग्राम मानेगांव के पास नाले में घुस गयी, कार चालक एवं कार में बैठे लोगों केा घेराबंदी कर पकड़ा, नाम पता पूछने पर कार चालक ने अपना नाम देवेन्द्र रघुवंशी उम्र 29 वर्ष निवासी स्मारक चौक थाना देउरी जिला रायसेन एवं चालक के बगल वाली सीट में बैठने वाले ने अपना नाम भगवानदास कुशवाहा उम्र 23 निवासी आमगंाव बड़ा थाना करेली जिला नरसिंहपुर तथा कार की मध्य सीट में बैठने वाली महिला ने अपना नाम सुनीता ठाकुर उम्र 35 वर्ष निवासी फेपड़ ताल थाना देहात जिला होशंगाबाद बतायी, मौके पर क्रेन बुलवाकर कार को निकलावाया गया , तीनों को मुखबिर की सूचना से अवगत कराया गया तो कार में गांजा रखा होने के कारण कार को गांजा सहित लेकर भागना बताये , कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में टेप से लिपटे हुये 37 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा पाया गया। उक्त गांजा की तौल करने पर 187 किलो 100 ग्राम गंाजा कीमती लगभग 30 लाख रूपये का होना पाया गया। आरोपियों से उक्त मादक पदार्थ गांजा महिन्द्रा एक्सयूवी सहित जप्त करते हुये आरोपियेां के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।

See also  दारू खोर मस्त प्रशासन सुस्त विजय नगर में दारु की दुकान के सामने खुलेआम दारू खोरी

*उल्लेखनीय भूमिका-* तीेनों आरोपियों को रंगे हाथ गांजे के साथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक रवि सिंह परिहार, आरक्षक बसंत मेहरा, इंद्रकुमार विश्वकर्मा, अरविन्द्र , संजू जंघेला, मिथलेश जयसवाल, विपुल तथा महिला आरक्षक शैलू सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights