Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

विजय बन अजय देवगन ने किया कन्फेस, ‘दृश्यम 2’ में खुलेंगे सारे राज




अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn), श्रिया सरन (Shriya Saran) और तबू (Tabu) की फिल्म दृश्यम (Drishyam) को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के पहले पार्ट की सक्सेस के बाद से ही इसके दूसरे पार्ट का दर्शकों को इंतजार था। कुछ वक्त पहले फिल्म के साउथ वर्जन का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था तो एक बार फिर हिंदी वर्जन की मांग तेज हो गई थी। ऐसे में अब आखिरकार दर्शकों का इंतजार पूरा हो गया है और दृश्यम वन के रिकॉल टीजर के साथ दूसरे की एक झलक दी गई है।
कैसा है दृश्यम का रिकॉल टीजर
बता दें कि दृश्यम के रिकॉल टीजर में एक ओर जहां फिल्म के पहले पार्ट का पूरा बताया जाता है तो वहीं दूसरी ओर टीजर के आखिर में न सिर्फ अजय देवगन का लुक बल्कि सेकेंड पार्ट के लिए एक्साइटिड करना वाला एक हिंट भी छोड़ा जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि अजय देवगन का लुक पूरा चेंज हो गया है और वो कहते हैं- ‘मेरे नाम विजय सलगांवकर है, और ये मेरा कंफेशन।

18 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
दृश्यम 2 का ये टीजर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसके ऐलान के साथ ही दर्शक इसका इंतजार कर रहे थे। कुछ वक्त पहले एक पोस्टर के साथ इसकी जानकारी दी गई थी। बता दें कि दृश्यम 2, 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।

See also  पति के साथ 'वीडियो कॉल दिवाली' मनाएंगी सरगुन मेहता

दो- तीन अक्टूबर को क्या हुआ था?
गौरतलब है कि दृश्यम को एक ओर जहां दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था तो दूसरी ओर फिल्म के सीन्स भी बतौर मीम्स काफी हिट हुए थे। दो और तीन अक्टूबर का मीम तो आज भी हर बार वायरल होता है। वहीं पाव भाजी और सत्संग को लेकर भी कई मीम्स देखने को मिलते हैं। फैन्स को उम्मीद है कि दृश्यम 2, पहले पार्ट से भी ज्यादा अच्छी होगी और फिल्म जहां से खत्म हुई थी, वहीं से आगे बढ़ाई जाएगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights