
‘तितलियां’ फेम पंजाबी एक्ट्रेस सरगुन मेहता इस साल वीडियो कॉल के जरिए दिवाली मनाएंगी। सरगुन के ऐसा करने के पीछे वजह हैं उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट्स। दरअसल सरगुन अभी लंदन में हैं और यही वजह है कि इस साल वह अपने पति रवि दुबे के साथ वीडियो कॉल पर ही दिवाली मनाएंगी। सरगुन ने बताया कि वह और उनके पति रवि ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने में यकीन रखते हैं।
दिवाली पर क्या रहेगा सरगुन का शेड्यूल?
सरगुन ने बताया कि पिछले कुछ वक्त से वह बहुत ज्यादा बिजी चल रही हैं और उन्हें जरा भी वक्त नहीं मिल पा रहा है। TOI के साथ बातचीत में सरगुन ने बताया कि मैं दिवाली पर भी शूटिंग कर रही हूं और मुझे नहीं पता कि मेरा शेड्यूल क्या होगा। हो सकता है कि वक्त मिलने पर वह किसी धार्मिक जगह पर जाएं या फिर क्रू और बाकी दोस्तों के साथ डिनर करें। वह अपने पति रवि के साथ वीडियो कॉल दिवाली मनाएंगी।
Diwali से पहले इन कंपनियों पर छप्पर फाड़कर बरसा पैसा, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर
करीब साल भर से दूर हैं रवि और सरगुन
काम के चलते रवि और सरगुन पिछले एक साल से दूर हैं। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्होंने यह सब कुछ कैसे मैनेज किया तो सरगुन ने जवाब दिया कि यह उन्होंने नहीं बल्कि उन दोनों ने (रवि और सरगुन ने) मिलकर मैनेज किया है। सरगुन ने बताया कि अगर रवि अंडरस्टैंडिंग नहीं होता तो उनके लिए चीजों को हैंडल करना बहुत मुश्किल हो जाता।
‘कटपुतली’ के जरिए किया बॉलीवुड डेब्यू
बता दें कि सरगुन मेहता ने हाल ही में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। हालांकि उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म OTT पर रिलीज हुई। सरगुन मेहता फिल्म ‘कटपुतली’ में अक्षय कुमार के साथ काम करती नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया था जो बहुत डॉमिनेटिंग है। फिल्म में सरगुन का काम काफी पसंद किया गया।





Users Today : 14
Users This Month : 224
Total Users : 237082
Views Today : 18
Views This Month : 343
Total views : 59821



