Breaking News

विवेक अग्निहोत्री ने बीफ खाने पर अब दी सफाई




विवेक अग्निहोत्री को बीते दिनों एक पुराने वीडियो पर ट्रोल किया गया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि वह बीफ खाते हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस वीडियो पर बात की है। विवेक का कहना है कि वो वीडियो एडिटेड था। साथ ही यह भी कहा कि भारत में बीफ का मतलब भैंस होता है गाय नहीं। विवेक ने यह भी बताया कि उन्होंने बीफ खाना और शराब पीना क्यों शुरू किया था। इस इंटरव्यू में विवेक ने रणबीर के बीफ खाने पर भी कमेंट किया।

लोगों ने साउंड किया एडिट

See also  एक्ट्रेस तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन:बेटे से कहा था- अंतिम संस्कार के बाद मौत की खबर दें

ब्रह्मास्त्र की रिलीज के पहले रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह बीफ पसंद करने की बात बोल रहे थे। इस पर उनको ट्रोल किया गया तो कुछ लोग विवेक अग्निहोत्री का वीडियो खोज लाए जिसमें उन्होंने भी बीफ पसंद होने की बात कही थी। इस बीच विवेक ट्विटर पर रिऐक्ट करते रहे। अब एक रीसेंट इंटरव्यू में वह इस मुद्दे पर बोले हैं। विवेक ने ब्रूट इंडिया से बातचीत में कहा, लोग बात को गलत तरीके से ले लेते हैं। एक वीडियो क्लिप थी। लोगों ने इसका साउंड एडिट कर दिया था। मैंने कहा था मैं बीफ खाता था। मैं अब बीफ नहीं खाता हूं। लोगों ने इससे नहीं को एडिट कर दिया तो लगने लगा कि मैं बीफ खाता था और आज भी खाता हूं। लोगों ने ऐसा किया पर मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

See also  अपनी शर्ट से बातें करने लग गए शाहरुख खान फिर पत्नी गौरी खान ने किया ये फनी कमेंट

भारत में नहीं मिलता बीफ

विवेक ने बताया, जहां तक बीफ की बात है, मैं बीफ खाया करता था से लगता है कि जैसे मैं रोजाना बीफ खाता था। तो भारत में आपको बीफ मिलता ही नहीं है। यह बफेलो होता है। विवेक बोलते हैं, जब जवान लड़के-लड़कियां आते हैं तो थोड़े विद्रोही हो जाते हैं। मैं बहुत सख्त शाकाहारी परिवार से हूं। मेरी मां ने कभी लहसुन-प्याज तक नहीं खाया। मैं ऐसे परिवार से हूं जो लौकी खाता है। जब आप जवान होते हो तो विद्रोह करना चाहते हो। सबसे पहले आप सिगरेट पीना शुरू करते हो। फिर शराब फिर बाहर निकलते हो। एक रेस्ट्रॉन्ट है जहां हर कोई जाता है। तो शायद मैं भी कभी-कभी वहां गया और वो सब खाया।
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights