Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया अहमदाबाद में 36वें नेशनल गेम्स का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें नेशनल गेम्स का उद्घाटन किया। गेम्स के उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य हस्तियां भी मौजूद थीं। नेशनल गेम्स 7 साल के लंबे अंतराल के बाद आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, रवि दहिया, मीराबाई चानू, गगन नारंग, अंजू बॉबी जॉर्ज जैसे दिग्गज मौजूद थे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “देश के खिलाड़ी पहले भी सक्षम थे। पदक जीतना पहले भी शुरू हो सकता था। लेकिन, खेल में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार था। हमने सिस्टम को साफ किया है और युवाओं में नया विश्वास जगाया है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया भर के लोग ओलंपिक जैसे लोकप्रिय खेल आयोजनों का बेसब्री से इंतजार करते थे, तो ऐसी प्रतियोगिताएं कई वर्षों से भारत में सामान्य ज्ञान का विषय थीं।

See also  PM नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में ममता बनर्जी बोलीं- कोरोना की मुश्किल घड़ी में राजनीति नहीं करनी चाहिए, जानें 10 बड़ी बातें

मोदी ने कहा, “लेकिन अब, देश का मिजाज और स्वभाव बदल गया है। हमारे खिलाड़ियों ने सबसे पहले और सर्वश्रेष्ठ होने की परंपरा को जारी रखा है जो 2014 में शुरू हुई थी।” प्रधानमंत्री ने एथलीटों के लिए एक संदेश में कहा, “खेल में आपकी जीत बाकी फील्ड में भी देश की सफलता का रास्ता दिखाएगी। खेलों की सॉफ्ट पावर से हमारे देश की छवि में काफी सुधार होगा।”

प्रधानमंत्री ने युवाओं को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए थ्री- सी (C)- कंपटीशन, कमिटमेंट और कंटीन्युटी पर फोकस करने की सलाह दी। इन खेलों में 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 7000 एथलीट के साथ भारतीय सशस्त्र बलों की सेवा खेल टीम भी हिस्सा ले रही है। नेशनल गेम्स रोस्टर में कुल मिलाकर 36 खेल प्रतियोगिताएं हैं।

See also  प्रवासी मजदूरों की मौतें : पीएम मोदी ने कहा- मैं बहुत दुखी, हर संभव सहायता मुहैया कराने के निर्देश

उद्योगपति मुकेश अंबानी को दी गई Z+ सिक्योरिटी

पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर हैं प्रदेश के बच्चे-प्रमुख सचिव शुक्ला

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights