Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

श्रीलंका की टीम को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ T20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला मैच बुरी तरह से हारने वाली श्रीलंका की टीम को दूसरे मैच में जरूर शानदार जीत मिली, लेकिन इस बीच श्रीलंका की क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका टूर्नामेंट की शुरुआत में ही लग गया है। टीम के प्रमुख गेंदबाजों में शामिल दुश्मंथा चमीरा चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गए हैं।

क्रिकबज की मानें तो श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा को बाकी टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया है। पेसर को एक बार फिर से काफ इंजरी हुई है। चमीरा काफ इंजरी के ही कारण एशिया कप 2022 से बाहर हुए थे, लेकिन पूरी तरह फिट होने के बाद उन्हें टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया था, जहां वे पहले दो मैच खेले।

See also  बारिश के खतरे के बीच क्या हो पाएगा दिल्ली में IND vs SA तीसरा ODI मैच

30 वर्षीय ने श्रीलंका की जिलॉन्ग में संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के खिलाफ मिली 79 रन की शानदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने विकेट लिए थे और कुल 15 रन दिए थे। नामीबिया के खिलाफ भी उन्होंने एक विकेट निकाला था, लेकिन उस मैच में टीम को बल्लेबाजों की वजह से हार का सामना करना पड़ा था।

यूएई के खिलाफ अपने स्पेल का आखिरी ओवर फेंकते समय उनको इंजरी हुई थी और वे मैदान के बाहर दर्द में गए थे। श्रीलंका की टीम के बल्लेबाज दनुष्का गुणथिलका और तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन भी फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों की मांसपेशियों में खिंचाव है। अब देखना ये है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड क्या फैसला लेता है।

See also  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2022 के द्वितीय चरण में मतदान शाांति पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्ग निर्देशन में लगायी गयी चाक चैबंद व्यवस्था By manu Mishra 29June2022

हालांकि, श्रीलंका की टीम के पास चार रिजर्व खिलाड़ी हैं, जिनमें अशेन बांडरा, प्रवीण जयविक्रमा, दिनेश चांदीमल और नुवानिदु फर्नांडो शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं में से किसी खिलाड़ी को फाइनल फिफ्टीन में दुश्मंथा चमीरा की जगह मौका दिया जाएगा। हालांकि, अभी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उनके बाहर होने की पुष्टि नहीं की है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights