Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

‘मियां क्या बॉलिंग करते हैं’ मोहम्मद सिराज ने पूर्व स्पिनर को दिया एकदम बढ़िया जवाब

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज काफी यादगार रही। सिराज ने सीरीज के दौरान तीन मैचों में 20.80 की औसत से पांच विकेट झटके और साथ ही महज 4.52 के इकॉनमी रेट से 104 रन खर्चे। सिराज को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। प्रेजेंटेशन के दौरान जब वह अवॉर्ड लेने पहुंचे, तो टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक ने उन्हें हैदराबादी अंदाज में बधाई दी और तुरंत पूछा भी कि मैंने ठीक कहा ना।

सिराज के पहुंचते ही मुरली कार्तिक बोले- ‘मियां क्या बॉलिंग करते हैं आप। सही बोला मैं हैदराबादी में।’ इस पर सिराज ने मुस्कुराकर उन्हें जवाब में कहा, ‘बिल्कुल सही।’ और इसके बाद खुद भी ठहाके लगाने लगे।

See also  टेस्ट सीरीज...चोटिल रोहित की जगह ले सकते हैं ईश्वरन:बांग्लादेश के खिलाफ दोनों अनऑफिसियल टेस्ट में शतक जमाए

मुरली ने कहा कि आपको जब भी बॉल मिलता है, ऐसा लगता है आप पूरी एनर्जी से गेंदबाजी करते हैं। इस पर सिराज ने कहा, ‘पहले तो अल्लाह का शुक्रिया अदा करता हूं। ऐसे प्लेटफॉर्म पर और ऐसी मजबूत टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना एक अलग कॉन्फिडेंस देता है।’ सिराज ने साथ ही बताया कि वह मैदान पर जब भी उतरते हैं उनका लक्ष्य होता है कि वह अपना 100 फीसदी दें और टीम को जिताएं।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights