Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद घुटने पर बैठ रोते-बिलखते नजर आए शादाब खान

जिम्बाब्वे के खिलाफ हार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को किस तरह से तोड़ दिया, इसका नजारा आप मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के चेहरे से लगा सकते हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को मिली एक रन से हार से पाकिस्तान का सेमीफाइनल की दौड़ से पत्ता कट सकता है। पाकिस्तान को पहले भारत के खिलाफ करीबी मैच में चार विकेट से हार झेलनी पड़ी और फिर जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को एक रन से हरा दिया। इस हार के बाद उप-कप्तान शादाब खान का एक अनसीन वीडियो सामने आया है।

शादाब ड्रेसिंग रूम के पास घुटने के बल बैठकर रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट फैन्स के लिए यह काफी दिल तोड़ने वाला है। शादाब खान ने इस मैच में बढ़िया गेंदबाजी की और चार ओवर में महज 23 रन देकर तीन विकेट लिए।

See also  सानिया और शोएब के बीच कुछ भी ठीक नहीं ,तलाक तक आई नौबत

हालांकि वह बल्ले से कुछ नहीं कर सके और 14 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 20 ओवर में आठ विकेट पर 130 रनों के स्कोर पर रोक दिया था, लेकिन जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 129 रन ही बना पाई।

 

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights