
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा आज यानी कि शुक्रवार को रिलीज हो गई है। काफी समय से इस फिल्म को लेकर बज है। अब फाइनली फिल्म रिलीज हो गई है तो फैंस इसे देखने के लिए थिएटर्स जा रहे हैं। दोनों स्टार्स के परिवार वाले फिल्म को लेकर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। सभी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। अब ऋतिक की एक्स वाइफ और प्रेजेंट गर्लफ्रेंड ने भी फिल्म की तारीफ की है। इसके साथ ही फैंस को फिल्म देखने की रिक्वेस्ट भी कर रहे हैं। सुजैन खान ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसे ब्लॉकबस्टर बताया है।
क्या बोलीं दोनों
सुजैन ने लिखा, ‘रा रा रा रा…रूम। ये मेरी अब तक की फेवरेट फिल्मों में से एक है। क्या शानदार फिल्म बनाई है थ्रिलर से भरी। बधाई हो ऋतिक रोशन, सैफ अली खान और पूरी टीम को इतनी एंटरटेनिंग फिल्म बनाने के लिए। ये एक बड़ी ब्लॉकबस्टर होने वाली है।’
वहीं सबा ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा कि विक्रम वेधा रिलीज हो गई है। अपने पास थिएटर्स में देखने जाएं।
फैंस को पसंद आ रहा है कि कैसे ऋतिक की एक्स वाइफ से लेकर गर्लफ्रेंड तक उन्हें कितना सपोर्ट करती हैं। इससे पहले ऋतिक के पिता ने फिल्म को शानदार बताया था और इसका पूरा क्रेडिट फिल्म के डायरेक्टर को दिया था।
तमिल फिल्म का रीमेक
फिल्म विक्रम वेधा की बात करें तो यह तमिल फिल्म विक्रम वेधा का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को पुष्कर और गायत्री ने डायरेक्ट किया है जिन्होंने रियल फिल्म को भी डायरेक्ट किया था। सैफ और ऋतिक के अलावा फिल्म में राधिका आप्टे और रोहित सराफ भी अहम किरदार में हैं।
उद्योगपति मुकेश अंबानी को दी गई Z+ सिक्योरिटी





Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 3
Views This Month : 8
Total views : 62820



