Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

करण जौहर ने बताया भद्दी गालियों को कैस करते हैं बर्दाश्त

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट हो चुका है। इस एपिसोड के दौरान उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ पर बात की। फिनाले एपिसोड में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स तन्मय भट्ट, कुशा कपिला, दानिश सैत, निहारिका एनएम जूरी मेंबर्स के रूप में मौजूद थे। करण जौहर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता है। उनसे पूछा गया कि वह इस निगेटिविटी से कैसे डील करते हैं। इस पर करण जौहर ने बताया कि उन्हें थेरपी लेनी पड़ी।

मेरे बारे में कुछ भी कहें पर बच्चों पर नहीं

करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किए जाते हैं। वह अक्सर अपने बारे में किए जाने वाले घटिया कमेंट्स का मजाक उड़ाते हैं। इन्हें सोशल मीडिया पर भी लिखते रहते हैं। कॉफी विद करण के फिनाले एपिसोड में उनसे पूछा गया कि वह इस नेगेटिविटी से कैसे डील करते हैं तो करण ने बताया, इतने सालों में मैंने अपनी चमड़ी मोटी कर ली है। सच कहूं तो लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं, इससे मुझे इन सबसे फर्क नहीं पड़ता। लोग मेरे बच्चों तक को गाली देने लगते हैं। तब मुझे लगता है कि उन्हें इन सबसे दूर रखो। मेरे, मेरी सेक्शुऐलिटी के बारे में जो भी कहना है कहते रहो।

करीबियों से बात करके हुआ फायदा

See also  कुछ मिनट में:अक्षय खन्ना लेकर आए हैं दृश्यम 2 में ट्विस्ट, बेहतरीन डायलॉग, सुपर सस्पेंस, ड्रामा से भरपूर है फिल्म

करण बताते हैं, ऐसा नहीं है कि मेरे साथ इशूज नहीं रहे या मुझे थेरपी नहीं लेनी पड़ी। करण ने बताया, 5 साल पहले मुझे एंग्जाइटी इशू था और उस वक्त मैं खुलकर सामने आया था। जब मैंने अपने डॉक्टर से बात की, वह साइकोलॉजिस्ट थी। करण ने बताया कि उनकी डॉक्टर ने कहा कि भले तुमको लगता है कि तुम मोटी चमड़ी वाले हो और फर्क नहीं पड़ता लेकिन ये चीजें आप अंदर ही अंदर दबा रहे हो जो कभी-कभी बाहर आ जाती हैं। डॉक्टर ने कहा कि ऐसा नहीं करना चाहिए। करण ने बताया कि तब उन्होंने इस बारे में लोगों से बात करना शुरू किया। करण ने बताया कि वह अब बेहतर महसूस करते हैं। करण ने बताया कि अच्छा फील करने की वजह यह है कि उन्होंने अपने करीबियों से बात करना शुरू कर दिया। करण बताते हैं कि वह इस बारे में ज्यादा से ज्यादा बात करते हैं लेकिन कभी-कभी इससे भी दिक्कत होती है।

See also  अवॉर्ड नाइट में उर्वशी ने पहनी 50 लाख की ड्रेस:ट्रोलर्स बोले- ऋषभ पंत इम्प्रेस नहीं होगा, कोशिश मत करो
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights