
अभिनेता आयुष शर्मा (Aayush Sharma) का करियर धीरे- धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। आयुष शर्मा अक्सर खबरों में रहते हैं और बीते लंबे वक्त से फैन्स उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इस बीच दशहरा के खास मौके पर आयुष ने अपने फैन्स को तोहफा दिया है। आयुष शर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म का टीजर रिलीज किया है, जिस में वो एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म को फिलहाल Aayush Sharma 03 कहा जा रहा है।
दशहरा पर फैन्स को तोहफा
दशहरा के खास मौके पर आयुष शर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म की एक झलक लॉन्च की हैं। ये अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट #AS03 बॉलीवुड में उनकी तीसरी फिल्म है। इसके टीजर में जंगल की भयंकर, अधेंरी और डरावनी दुनिया की झलक पेश की गई है। एक तरह से आयुष शर्मा की ये फिल्म रामायण के निष्कर्ष के साथ आती है, जो बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। साउथ इंडियन मार्केट में मौजूद ट्रेंड को फॉलो करते हुए मेकर्स द्वारा आयुष शर्मा की तीसरी फिल्म AS03 की घोषणा की गई है, जो बॉलीवुड में ऐसी अनाउंसमेंट करने वाले पहले एक्टर बन गए हैं। हालांकि, इस फिल्म से जुड़ी डीटेल्स अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन आयुष शर्मा ने मायथो मॉडर्न एक्शन एडवेंचर का टीजर जारी कर दिया है, जो साल 2023 में रिलीज होगी।
टीजर पर क्या बोले आयुष शर्मा
वैसे हाल ही में एक्टर ने अपने वर्कआउट के कुछ वीडियोज और फोटोज को शेयर करते हुए अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों के उत्साह को बढ़ा दिया था। ऐसे में अब फिल्म के टीजर में आयुष शर्मा की शानदार बॉडी को एक वॉरियर पर्सनालिटी के साथ बीस्ट मोड को दिखाया गया है। इस फिल्म को लेकर आयुष शर्मा ने शेयर किया है, “AS03 एक बेहद ही खास फिल्म है, जो एक कमाल के कॉन्सेप्ट के साथ आती है, जो तुरंत मेरे साथ कनेक्ट हो गई । यह एक बहुत ही अनोखी, दिलचस्प और रोमांचक फिल्म है, जिसमें बेहतरीन विजन और कॉन्सेप्ट को पेश करने के लिए एक बेहद स्किल्ड टीम अपना बेस्ट देने के लिए काम कर रही है। मैं हर रोज इस पर काम करके सरप्राइज हूं, और दर्शकों द्वारा इस दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए एक्साइटेड हूं।”





Users Today : 23
Users This Month : 653
Total Users : 235537
Views Today : 26
Views This Month : 742
Total views : 57778



