Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

सूर्यकुमार यादव को अभी और नहीं खिलाना चाहता

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की। रोहित से जब हर्षा भोगले ने सूर्यकुमार यादव की फॉर्म को लेकर सवाल किया, तो रोहित के जवाब ने सबको हैरान कर दिया। रोहित ने कहा कि वह अब चाहते हैं कि सूर्यकुमार यादव को सीधा 23 अक्टूबर को खिलाएं।

बिजली लाइन पर काम कर रहा लाइनमैन करंट से झुलसा, बचाने गए युवक की मौत

भारत को 23 अक्टूबर को टी20 वर्ल्ड कप में में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह आखिरी सीरीज है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने 16 रनों से जीत दर्ज की। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंद पर 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। भारत ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 237 रन बनाए, जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 221 रन बनाए।

See also  मेंटर मैथ्यू हेडन खुलकर किया बाबर आजम का बचाव, आजम कुछ बहुत स्पेशल करने वाले हैं

रोहित शर्मा से मैच के बाद हर्षा भोगले ने पूछा कि वह सूर्यकुमार यादव की इस फॉर्म को किस तरह से बरकरार रखना चाहेंगे, इस पर रोहित ने कहा, ‘मैं अब सोच रहा हूं कि सूर्यकुमार यादव को और नहीं खिलाऊं और सीधा 23 अक्टूबर को उसको मैदान पर उतारूं। वह जिस तरह की फॉर्म में है, वह इस तरह का खिलाड़ी है, जो खेलना चाहता है, अपने गेम को एन्जॉय करना चाहता है और खुश रहना चाहता है और हम उसे खुश रखना चाहते हैं।’

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights