Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

T20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का जलवा कायम, ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही दिखाए तूफानी तेवर

टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए ये साल खास रहा है। खासकर टी20 क्रिकेट में उनका जलवा देखने को मिला है, जो ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद भी जारी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले एक वार्मअप मैच में अर्धशतक जड़ा। इससे पता चलता है कि सूर्यकुमार यादव की फॉर्म टी20 क्रिकेट में इस समय कितनी शानदार है।

सूर्यकुमार यादव ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ पहले वार्मअप मैच में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक के साथ छोटी-छोटी, लेकिन तूफानी साझेदारी की। भारत ने अपनी पारी में निर्धारित 20 ओवर खेलकर कुल 158 रन बनाए और 6 विकेट गंवाए। भारत के लिए एकमात्र अर्धशतक नंबर 4 पर उतरे सूर्यकुमार यादव के बल्ले से ही निकला।

See also  पहली बार हो रहा है वूमेंस अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप:BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, शेफाली वर्मा को कप्तानी सौंपी

सूर्यकुमार ने 35 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या ने 20 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। बता दें कि ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा और ऋषभ पंत फेल रहे। इस मैच में आर अश्विन, विराट कोहली और केएल राहुल उपलब्ध नहीं थे। हालांकि, वे दूसरे मैच में खेलने वाले हैं, क्योंकि इसके बाद टीम को टी20 वर्ल्ड कप के वार्मअप मैच खेलने हैं।

 

 

 

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights