Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

रामायण के रावण ने इस्लाम कुबूल कर लिया हिन्दुओं की भावना को आहत किया है

प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष‘ का टीजर रिलीज होते ही चर्चाओं में आ गया है। साल की मोस्ट अवेटिड फिल्म  ‘आदिपुरुष‘ के टीजर को लेकर दर्शेकों में काफी उत्साह था, लेकिन टीजर रिलीज के बाद दर्शक खुश नजर नहीं आ रहे। टीजर रिलीज के बाद से आदिपुरुष में दिखाए गए रावण के किरदार को लेकर यूजर्स ने आपत्ती जताइ है। ना सिर्फ रावण किरदार के लुक्स बल्कि  VFX इफेक्ट्स को लेकर भी जमकर ट्रोलिंग शुरू हो गई है।
क्या रामायण के रावण ने मुस्लिम धर्म अपना लिया 
ओम राउत के निर्देशन की फिल्म ‘आदिपुरुष‘ की कहानी रामायण पर आधारित है। इस फिल्म के लीड एक्टर प्रभास भगवान राम के किरदार में हैं जबकि सैफ अली खान लंकेश रावण बने हैं। लेकिन दर्शक सैफ अली खान के इस फिल्म में लुक्स से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर सैफ के रावण लुक्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोलिंग के चलते ट्विटर पर Ravan हैशटैग ट्रेंड करने लगा है। ट्रोलर्स का कहना है कि रावण को शिव भक्त के रूप में देखा गया है जबकि सैफ के रावण लुक्स मुगलों के किसी के खूंखार शासक से इंस्पायर्ड नजर आ रहा है। सैफ के इन लुक्स को यूजर्स उन्हें, अल्लाह उद्दीन खिलजी, मोहम्मद गजनी, रिजवान और कई मुस्लिम नामों के टैग दे रहे हैं। यूजर का कहना है कि रावण एक हिन्दू ब्राह्मण थे और इस फिल्म में तो सैफ मॉर्डन हेयरकट और लंबी दाढ़ी के साथ ऐसे नजर आ रहे हैं जैसे रामायण के रावण ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम को अपना लिया हो।
Must read 👉
See also  Aayush Sharma 03 Teaser: AS03 का टीजर रिलीज
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights