Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

इन 7 IT कंपनियों के शेयरों से हो सकती है तगड़ी कमाई,

शेयर मार्केट में इस साल काफी उतार और चढ़ाव देखने को मिला है। जिसकी वजह से कई बड़ी कंपनियों पर भी दांव लगाने वाले निवेशकों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है। जिन सेक्टर ने इस साल निवेशकों को निराश किया है उसमें आईटी सेक्टर भी शामिल है। निफ्टी आईटी इंडेक्स में इस साल 31 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, इसकी तुलना निफ्टी में महज 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस गिरावट के बीच निवेशकों के लिए शानदार मौका भी है। ब्रोकरेज फर्म ने कुछ स्टॉक की पहचान की है जो आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं …

See also  मारुति सुजुकी नवंबर 2022 सेल्स:कंपनी ने नवंबर महीने में करीब 1.60 लाख गाड़ियां बेची

कौन से हैं वो स्टॉक? 

ब्रोकरेज हाउस PhillipCapital’s का अनुमान है कि टीसीएस के शेयर आने वाले समय में 4200 रुपये के तक जा सकते हैं। ब्रोरकेज फर्म ने इंफोसिस का टारगेट प्राइस 1930 रुपये, Larsen & Toubro Infotech का टारगेट प्राइस 5440 रुपये, मिंड ट्री का टारगेट प्राइस 4350 रुपये, Coforge का टारगेट प्राइस 5010 रुपये, Persistent Systems का टारगेट प्राइस 4420 रुपये और Mphasis का टारगेट प्राइस 3080 रुपये दिया है। बता दें, PhillipCapital’s ने सभी कंपनियों के शेयरों को ‘बाय’ रेटिंग भी दिया है।

ब्रोकरेज के अनुसार दुनिया भर में अनिश्चितओं के दौर ने आईटी सेक्टर को गहरी चोट दी है। यही वजह है कि शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन मंदी की इन आशंकाओं के बीच ये आईटा स्टॉक लॉन्ग टर्म में शानदार रिटर्न दे सकते हैं। ब्रोकरेज को लगता है कि आईटी सेक्टर का रेवन्यू आने वाले दिनों में 2.2 प्रतिशत से बढ़कर 7.1 प्रतिशत तक चला जाएगा।

मनु मिश्रा 2
See also  आदेश का उल्लंघन करते हुये बिना अनुमति के तेज आवाज में डीजे बजाने वाले बुलेरो वाहन चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज, 4 डीजे बाक्स, एम्पलीफायर, जनरेटर एवं बुलेरो वाहन जप्त By manu Mishra 30,June 2022
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights