Breaking News

53% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ यह IPO, एक ही झटके में निवेशक मालामाल

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के आईपीओ (Electronics Mart India IPO) पर दांव लगाने वाले निवेशकों को इंतजार खत्म हो गया। कंपनी ने मार्केट में कदम रखते ही निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 51 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। जिन इनवेस्टर्स को भी कंपनी का आईपीओ अलॉट हुआ होगा, उन्हें लिस्टिंग के साथ ही 30 रुपये प्रति शेयर का फायदा हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर 52 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए हैं। कंपनी आज प्री-ओपनिंग सेशन में पहले 38.98% प्रीमियम पर ट्रेड कर रही थी। फिर देखते यह 50 प्रतिशत के प्रीमियम को भी क्रॉस कर गई। बता दें, कंपनी का आईपीओ 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2022 तक खुला था।

See also  आज लॉन्च हो सकती है ट्विटर वैरिफाइड सर्विस:अब ब्लू के अलावा गोल्ड और ग्रे टिक भी मिलेगा

क्या था प्राइस बैंड? 

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया लिमिटेड 500 करोड़ रुपये का आईपीओ आया था। इसका प्राइस बैंड (Electronics Mart India Ltd Price Band) 56-59 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। बता दें, कि इस आईपीओ के लिए निवेशक कम से कम 254 शेयर के लिए आवेदन कर सकते थे। यानी कम से कम एक निवेशक ने 14,986 रुपये खर्च किए थे। वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट के लिए आवेदन किया जा सकता था। आईपीओ में 50 फीसदी हिस्सेदारी संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया था। 35 फीसदी कोटा रिटेल निवेशकों के लिए और 15 फीसदी कोटा गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व था।

कहां होगा पैसों का इस्तेमाल?

See also  1 साल में 547% का रिटर्न, अब 5 हिस्सों में बंट जाएंगे कंपनी के शेयर

कंपनी, आईपीओ से प्राप्त आय का उपयोग अपने पूंजीगत व्यय के लिए, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और लोन का भुगतान करने के लिए करेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया लिमिटेड (EMIL) की स्थापना पवन कुमार बजाज और करण बजाज ने बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से एक कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर के साथ मालिकाना तौर में की थी। बता दें, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के देश के 36 शहरों में 112 स्टोर्स हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights