Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

उदित नारायण को आया हार्ट अटैक मैनेजर ने बताई वायरल मैसेज की हकीकत

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण को हार्ट अटैक आया है? क्या ये सच है। इस खबर ने इंडस्ट्री फैंस को हैरत में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा udit narayan heart attack नाम से हैशटैग की आखिर पूरी सच्चाई क्या है? रिपोर्ट्स के मुताबिक कल रात से ही सोशल मीडिया पर उदित नारायण को हार्ट अटैक आने की पोस्ट्स सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस खबर को लेकर सिंगर के मैनेजर ने अपडेट दिया है।
उदित नारायण के मैनेजर ने कहा…
उदित नारायण की हार्ट अटैक आने की खबर से उनके फैंस विचलित हो गए हैं और वह अपने फेवरेट सिंगर की मौजूदा हाल और उनकी मौत की खबर का पूरा सच जानने के लिए बेचैन हैं। लेकिन सिंगर के फैंस को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उदित नारायण के मैनेजर ने इन खबरों को सरासर गलत करार दिया है। उन्होंने सिंगर को हार्ट अटैक आने की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि कल रात से ही उनके पास ढेरों फॉन कॉल्स आ रहे हैं। मैनेजर ने कहा कि  कल रात को ही उनकी उदित से इस बारे में बात हुई और वह भी इस तरह की फेक न्यूज फैलने से काफी परेशान हैं। मैनेजर ने सिंगर के बिलकुल स्वस्थ होने की पुष्टि की है।
क्या है उदित के हार्ट अटैक की खबर से नेपाल कनेक्शन 
उदित नारायण के हार्ट अटैक की अफवाह सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड मे बनी हुई है। इस खबर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई फेक मैसेज वायरल हो रहे हैं। आखिर कौन है इस तरह की झूठी खबर को फैलाने के पीछे जिम्मेवार? इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है लेकिन एक खास जानकारी जरूरी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस फोन नंबर से ये फेक न्यूज फैलाई जा रही है वो नंबर नेपाल का है। इस फोन नंबर के आगे नेपाल का कोड लगा है।
See also  गोविंदा और उनके बेटे 'इंडियन आइडल 13' के मंच पर डांस करेंगे
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights