शापित पेंटिंग,💀 जिसके बाद परिवार में मरने लगे लोग:किसी ने घर में लगाई आग तो कहीं स्टूडियो जलकर खाक
By manu Mishra 27June 2022
क्या आप कभी सोच सकते हैं कि कोई पेंटिंग कई हादसों की जिम्मेदार बन सकती है और घर में पेंटिंग लगाने से आपका भाग्य दुर्भाग्य में बदल सकता है। तो जवाब है हां.. सोशल मीडिया पर ‘द क्राइंग ब्वॉय’ नाम की एक पेंटिंग वायरल हो रही है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि जहां यह पेंटिंग लगाई जाती है उस परिवार में किसी की मौत हो जाती है या उसका सब कुछ बर्बाद हो जाता है। इस पेंटिंग को बनाने वाला कोई मामूली आर्टिस्ट नहीं बल्कि इटली के मशहूर चित्रकार जियोवनी ब्रागोलिन ने 1985 में पेंटिंग बनाई थी।
पेंटिंग से शोहरत और बदनामी मिली
जियोवनी ब्रागोलिन ने 1985 में एक रोते हुए बच्चे की तस्वीर बनाई थी। पेंटिंग इतनी मशहूर हो गई कि पेंटिंग की 50 हजार कॉपियां बनाई गईं। समय के साथ ब्रागोलिन को इस पेंटिंग ने बेहद मशहूर किया, लेकिन उन्हें शोहरत दिलाने के बाद इसी पेंटिंग से बदनामी भी मिली।
द क्राइंग बॉय पेंटिंग को छोड़कर जला सारा घर
कहते हैं जिन लोगों ने इन पेंटिंग्स को खरीदकर अपने घरों की दीवारों पर सजाया, उनकी जिंदगी तबाह हो गई। घरों में हादसों का सिलसिला शुरू हो गया। इटली के एक टैबलॉयड द सन की रिपोर्ट के मुताबिक कई फायर-फाइटर्स ने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि वो करीब 15 घरों में आग लगने पर अपनी टीम के साथ गए। वो जिस भी घर में आग बुझाने जाते, वहां द क्राइंग बॉय पेंटिंग मिलती। उनका कहना था कि घर पर सारा सामान जल चुका होता था, मगर ये पेंटिंग सही सलामत मिलती।
पेंटर ने सिर्फ यही एक पेंटिग नहीं बनाई थी, बल्कि 1950 से ही वह इस तरह की पेंटिंग की सीरीज बना रहे थे। लोग भी इन पेंटिंग्स को बड़ी संख्सा में अपने घरों की दीवारों पर सजा रहे थे। लेकिन फिर इन घरों में शुरू हुआ हादसों का सिलसिला।
पेंटर ने सिर्फ यही एक पेंटिग नहीं बनाई थी, बल्कि 1950 से ही वह इस तरह की पेंटिंग की सीरीज बना रहे थे। लोग भी इन पेंटिंग्स को बड़ी संख्सा में अपने घरों की दीवारों पर सजा रहे थे। लेकिन फिर इन घरों में शुरू हुआ हादसों का सिलसिला।
घरों में पेंटिंग रखना बंद कर दिया
हादसे की खबरें आने के बाद लोगों ने पोंटिंग को घरों में रखना बंद कर दिया। बाद में हजारों पेंटिंग जला दी गईं। इसके बाद हादसों में भी कमी आने लगी। लोगों ने मान लिया की पेंटिंग वाकई शापित थी।
जिस स्टूडियो में यह पेंटिंग बनी वह भी जल कर खाक हो गया।
• सरे की एक महिला ने दावा किया कि पेंटिंग खरीदने के छह महीने बाद उनके घर में आग लग गई। वहीं किलबर्न में दो बहनों ने पेंटिंग की एक कॉपी खरीदने के बाद अपने घरों में आग लगा दी। एक बहन ने तो यहां तक दावा किया कि उसने दीवार पर अपनी पेंटिंग को पीछे और आगे की ओर लहराते हुए देखा है।
• आइल ऑफ वाइट पर एक संबंधित महिला के घर में सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन उसने पेंटिंग जला दी उसके कुछ दिन बाद वह दुर्भाग्य का शिकार हुई।
• नॉटिंघम में एक पिज्जा पार्लर में अचानक आग लग गई। जिसमें “द क्राइंग बॉय” पेंटिंग को छोड़कर इसकी दीवारों पर हर पेंटिंग जल गई थी।
दूसरी शापित पेंटिंग
अजब-गजब खबरों के लिए फेमस न्यूज वेबसाइट ऑडिटी सेंट्रल ने हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर शेयर की है। जिसमें बताया गया कि वेबसाइट के अनुसार डैन स्मिथ (बदला हुआ नाम) (Dan Smith) ने हाल ही में ई-बे वेबसाइट पर एक पेंटिंग बेचने का ऐड डाला है मगर उसके साथ जो डिटेल लिखी है वो काफी शॉकिंग है।
पेंटिंग के शापित होने का शख्स ने किया दावा
शख्स ने बताया कि उसने मार्केट से 38 हजार रुपयों में एक पेंटिंग खरीदी जिसमें दो गुड़िया नजर आ रही थीं। पेंटिंग तो काफी क्यूट थी मगर उसे बेचने वाली महिला ने डैन को चेतावनी दी थी कि अगर वो इसे खरीदेगा तो उसके घर में भूत-प्रेत, नकारात्मकता और बैड लक का वास हो जाएगा। पहले तो डैन को इन चीजों पर यकीन नहीं हुआ इसलिए वो पेंटिंग को खरीदकर घर ले आया। इसके बाद उसके घर में काफी समस्याएं खड़ी होने लगीं।
38 हजार की पेंटिंग को 6 हजार में बेच रहा शख्स
उसने ईबे के अपने पोस्ट में बताया कि उसको नींद आनी बंद हो गई और कुछ ही दिनों में घर में कीड़े-चूहे आने लगे। अचानक ही उसके एक पेट, हैमस्टर की भी मौत हो गई जो बिल्कुल स्वस्थ था। पेट की मौत से डैन और भी ज्यादा हिल गया। उसे लगने लगा जैसे घर से खुशियां ही चली गईं। कुछ दिनों में उसे लगने लगा कि ये सब कुछ उस पेंटिंग की ही वजह से हो रहा है। तब उसने पेंटिंग को ई-बे पर बेचने का फैसला किया।
अब डैन सिर्फ 6 हजार रुपयों में इस पेंटिंग को बेच रहा है। उन्होंने पेंटिंग के साथ छोटे कैप्शन में लिखा कि इसपर धूल जमी है और ये शापित है। खरीदने वाले ध्यान से खरीदें।
दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग
दुनिया के सबसे फेमस पेंटर पाब्लो पिकासो की पेंटिंग ‘बिहाइंड द आर्ट’ सबसे महंगी पेंटिंग साबित हुई। दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग में शुमार ‘न्यूड महिला’ की पेंटिंग को हाल ही में ब्रिटेन के सबसे बड़ी आर्ट गैलरी टेट मॉडर्न में सजाया गया था। यह पेंटिंग लगभग $ 157.2 तकरीबन 11 अरब 46 करोड़ रुपए में बिकी थी। नीलामी में 11 मिनट का समय लगा। ‘द वीमेन ऑफ अल्जीयर्स’ नामक इस तैल चित्र के खरीदार का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।ये पेंटिंग रिकॉर्ड 179 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 11 अरब 46 करोड़ रुपए में बिकी थी। इस तस्वीर में महिला के पिछले भाग पर दोहरी छाए बनाते हुए पर्दे बनाए गए हैं। परछाई से ऐसा लगता है जैसे वह बिस्तर में लेटी महिला को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। महिला के शरीर पर डबल p बना हुआ है। यह पाब्लो पिकासो की पेंटिंग का मार्क है।









Users Today : 8
Users This Month : 92
Total Users : 234668
Views Today : 8
Views This Month : 114
Total views : 56770



