Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बैंक से 42 हजार रूपये निकाल कर बैग मे रखकर पति के साथ मोटर सायकिल से जा रही महिला से रूपयों का बैग छीनने वाले पल्सर मोटर सायकिल सवार दोनों लुटेरे गिरफ्तार By manu Mishra 18 July 2022

 बैंक से 42 हजार रूपये निकाल कर बैग मे रखकर पति के साथ मोटर सायकिल से जा रही महिला से  रूपयों का बैग छीनने वाले पल्सर मोटर सायकिल सवार दोनों लुटेरे गिरफ्तार

By manu Mishra 18 July 2022

बैंक से 42 हजार रूपये निकाल कर बैग मे रखकर पति के साथ मोटर सायकिल से जा रही महिला से  रूपयों का बैग छीनने वाले पल्सर मोटर सायकिल सवार दोनों लुटेरे गिरफ्तार By manu Mishra 18 July 2022




छीने हुये रूपयों में से नगद 40 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त 1 पल्सर मोटर सायकिल जप्त*


 *नाम पता गिरफ्तार आरोपी -* 

1. अभिषेक उर्फ बच्ची शुक्ला पिता पुष्पेन्द्र्र शुक्ला उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम मिसिरीहा थाना लौर जिला रीवा

2. अर्पण शुक्ला उर्फ शुभम शुक्ला पिता कलेश्वर प्रसाद उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मिसिरीहा थाना लौर जिला रीवा


 *जप्ती  -*   छीने हुये रूपयों में से नगद 40 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त 1 पल्सर मोटर सायकिल एवं 2 मोबाईल।


 *घटना विवरण-* थाना गोसलपुर मे  दिनंाक 13-7-22 की शाम लगभग 7-30 बजे श्रीमती द्रोपती बाई उम्र 27 वर्ष निवासी झांसी गोसलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत सेंट्रल बैंक बुढागर मे मकान का निर्माण का पैसा 40 हजार रूपये आया था तथा 2 हजार रूपये उसके खाते मे पहले से थे आज वह अपने पति मुकेश चोधरी के साथ मोटर सायकल से ग्राम बुढागर आवास योजना का पैसा निकालने गयी थी उसने खाते से 42 हजार रूपये बैंक से निकलवाये, बैंक में पति ने पूरे पैसे गिने थे 500-500 केे कुल 84 नोट थे , रूपये गिनने के बाद पूरे 42 हजार रूपये अपने एक लाल रंग के बैग में रखकर बैंक से बाहर निकले इसके बाद हम रोड पार करके ठेला से सेव खरीदे और फिर वह अपने पति के साथ मोटर सायकल में बैठकर अपने ग्राम झांसी जाने लगी, जैसे ही दोपहर लगभग 1-30 बजे ज्वाला महाराज के घर के पास मेन रोड पर पहुॅचे तभी काले रंग पल्सर मोटर सायकिल जिसमें लालधारी थी में 2 व्यक्ति व्यक्ति आये और उसके पति की मोटर सायकल से अपनी गाड़ी सटा दिये तथा पल्सर में पीछे बैठा हुआ लड़का जो काले रंग की शर्ट पहने था ने उसका लाल रंग का बैग चलती गाड़ी से झपट्टा मारकर छीन लिया वह गाड़ी से गिरते गिरते बची , दोनों पल्सर गाड़ी से बुढागर तरफ भागे तथा बैग मे रखे 42 हजार रूपये निकालकर खाली बैग रोड पर फैंककर दोनों भाग गयें । बैग छीनने वाला व्यक्ति काले रंग की टी शर्ट पहने था मुह में काले रंग का मास्क लगाया था   एवं मोटर सायकिल चलाने वाला सफेद टीशर्ट पहने था दोनों की उम्र 20-25 वर्ष रही होगी। रिपोर्ट पर धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

See also  गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज, मछली मारते समय करंट लगने से हुई थी युवक की मृत्यु, चारों आरोपी गिरफ्तार By manu Mishra 29July 2022

X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X 


                       *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक  ग्रामीण श्री शिवेश ंिसह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा एसडीओपी सिहोरा श्रीमति भावना मरावी के मार्ग दर्शन मे थाना गोसलपुर एवं क्राईम ब्राचं की टीम गठित कर लगायी गयी।

                  गठित टीमों के  द्वारा सी.सी.टी.व्ही. फुटेज खंगाले गये, मिले फुटेज के आधार पर पतासाजी करते हुये संदेहियों की शिनाख्त अर्पण शुक्ला उर्फ शुभम शुक्ला, एवं अभिषेक उर्फ बच्ची शुक्ला दोनों निवासी ग्राम मिसिरीहा थाना लौर जिला रीवा के रूप में हुई, अर्पण शुक्ला के सम्बंध में पतासाजी की गयी तो ज्ञात हुआ कि थाना लार्डगंज अंतर्गत अन्ना मोहल्ला किराये का कमरा लेकर रहकर कोचिंग करता है। अन्ना मोहल्ला में दबिश दी गयी, अर्पण शुक्ला घर पर नहीं मिला, पूछताछ पर मकान में मालिक ने गॉव जाना बताया, दौरान पतासाजी दोनों संदेहियों के रीवा में होने की जानकारी लगने पर  तत्काल 2 टीमें रवाना की गयी, टीमों के द्वारा पतासाजी करते हुये अर्पण शुक्ला एवं अभिषे शुक्ला को रीवा में पकड़ा गया, एवं सघन पूछताछ की गयी तो दोनों ने मोटर सायकिल में पीछे बैठकर जा रही महिला से  रूपयों का बैग छीन कर बैग से रूपये निकालकर  खाली बैग फेक कर भागना स्वीकार किया।  

See also  फर्जी 'आरोग्य सेतु' एप से सेना को खतरा, जवानों को सतर्क रहने के निर्देश

                       दोनों आरोपियो की निशादेही पर छीने हुये रूपयों में से नगद 40 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकिल एवं दोनों आरोपियों के मोबाईल फोन जप्त करते हुये प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।


                       पूछताछ पर पाया गया कि अर्पण शुक्ला एवं अभिषेक उर्फ बच्ची शुक्ला दोनों एक ही गॉव के रहने वाले है आपस में दोनों दोस्त है अर्पण जबलपुर में तथा दोस्त अभिषेक शुक्ला इलाहबाद में  किराये का कमरा लेकर एस.एस.सी (शार्ट सर्विस कमिशन ) की कोचिंग कर रहे हैं। अर्पण  शुक्ला के माता पिता ने रूपये देने से मना कर दिया था, जिस कारण अर्पण शुक्ला कोचिंग की फीस एवं कमरे का किराया नहीं दे पा रहा था, योजना के तहत अर्पण शुक्ला ने अपने दोस्त अभिषेक शुक्ला से बात की और मोटर सायकिल लेकर जबलपुर बुलवाया, अभिषेक शुक्ला अपने एक अन्य दोस्त से पल्सर मोटर सायकिल मांग कर जबलपुर आया तो अर्पण शुक्ला ने फीस एवं मकान के किराये के रूपयों की व्यवस्था हेतु बैंक से रूपये निकालकर जाने वाले व्यक्ति का पीछा कर रूपये छीनने की योजना बतायी एवं कहा कि रूपयों की व्यवस्था होते ही दुबारा नहीं करेंगे।  योजना के मुताबिक दिनॉक 13-7-2022 को पनागर स्थित बैंक पहुंचे जहॉ काफी देर तक रूके रहे, सफलता न मिलने पर गोसलपुर स्थित बैंक पहुंचे तथा बैंक से रूपये निकालकर  मोटर सायकिल से जा रहे पति-पत्नि का पीछा करते हुये घटना को अंजाम दिया था।

See also  थाना भेड़ाघाट अंतर्गत किसान से 3 लाख 2 हजार 890 रूपये छीनने वाले लुटेरे चंद घंटों में पकड़े गये By manu Mishra 8 जून 2022

 

 *उल्लेखनीय भूमिका-* लूट के आरोपियेां को सरगर्मी से तलाश कर पकड़कर छीने हुये रूपयें जप्त करने में एस.डी.ओ.पी. सिहोरा श्रीमति भावना मरावी के नेतृत्व में थाना गोसलपुर के उप निरीक्षक एन.आर. सिन्हा, उप निरीक्षक संतोष अनुरागी, उप निरीक्षक दीपू कुशवाहा, आरक्षक भरत अवस्थी, दूधनाथ, थाना खितौला के आरक्षक अमित रैकवार, थाना मझगवॉ के उप निरीक्षक जगन्नाथ यादव, थाना सिहोरा के उप निरीक्षक नन्हें लाल रजक, एसडीओपी कार्यालय सिहोरा के आरक्षक नीरज चौरसिया, तथा क्राईम बा्रंच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह , प्रधान आरक्षक नीरज तिवारी, प्रधान आरक्षक सादिक , आरक्षक जे.पी. तिवारी, मुकेश परिहार एवं सायबर सेल के अमित पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights