Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

गांजा पीना या रखना अब गुनाह नहीं, जो जेल में हैं वो रिहा होंगे

अमेरिका में गांजा रखने के हजारों दोषियों को माफी दे दी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। फेडरल लॉ के तहत इस ड्रग को अपराधमुक्त करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। बाइडेन ने कहा, ‘यह फैसला मेरी उस सोच को दर्शाता है कि गांजा का इस्तेमाल या उसे रखने पर किसी को जेल नहीं होनी चाहिए। मारिजुआना को लेकर हमारे असफल नजरिए के कारण बहुत से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यह गलत चीजों को सही करने का समय है।’

बाइडेन ने कहा कि मारिजुआना रखने के लिए लोगों को जेल भेजा जा रहा है, जबकि कई राज्यों में यह प्रतिबंधित नहीं है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बाइडेन ने इस मामले को हैंडल करने के तरीकों का जिक्र किया। उन्होंने इसे लेकर होने वाले नस्लीय भेदभाव की भी बात की है।

See also  नाइजीरिया में 85 यात्रियों को लेकर जा रही नाव पलटी, 76 की मौत

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि श्वेत और अश्वेत सभी तरह के लोग गांजे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन श्वेतों की तुलना में ज्यादातर अश्वेतों को ही मारिजुआना का इस्तेमाल करने या रखने के मामले में गिरफ्तार किया जाता है। इन पर मुकदमा चलाया जाता है और दोष साबित होने पर जेल में डाल दिए जाते हैं।

मारिजुआना से जुड़े मामले स्टेट ऑफेंस नहीं?
जो बाइडेन ने गांजा के साधारण कब्जे के अपराधों को क्षमा करने की घोषणा की। राष्ट्रपति ने गवर्नर्स ने मारिजुआना से जुड़े मामलों को स्टेट ऑफेंस से अलग करने की मांग की, ताकि सुधार करने के मौके मिलें। बाइडेन ने कहा कि गांजा संघीय कानून के तहत कैसे आता है, इसकी प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत समीक्षा की जाएगी। फिलहाल, मारिजुआना सबसे खतरनाक पदार्थों की कैटेगरी में शामिल है जिसके तहत हेरोइन और lSD भी आते हैं।

See also  यूक्रेन के ज़ापोरिज्जिया शहर में नागरिकों के काफिले पर रूस का मिसाइल अटैक

इन लोगों को होगा सीधा फायदा
राष्ट्रपति के इस फैसले से उन लोगों को फायदा होगा, जिनके नाम गांजा रखने के आरोप में क्रिमिनल रिकॉर्ड में दर्ज हो गए। इन लोगों ने रोजगार, घर या शिक्षा से जुड़े कई मौके गंवा दिए। बाइडेन के इस फैसले में नॉन-सिटिजन शामिल नहीं हैं, जिनके पास गिरफ्तारी के समय यूएस में रहने का कानूनी अधिकार नहीं था।

Must read 👉उत्तरकाशी में हिमस्खलन में फंसे 19 पर्वतारोहियों की मौत,हेलीकॉप्टर से वापस लाए जा रहे शव

Must read 👉शादी से मना करने पर प्रेमी ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाई

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights