Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

विकी कौशल और शाहरुख खान की थ्रोबैक फोटो वायरल उर्वशी रौतेला ने किया ये कमेंट

बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल (Vicky Kaushal) हाल ही में अपने क्लीन शेव लुक की वजह से खबरों में थे और ऐसे में अब उनकी एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शाम कौश (Sham Kaushal) ल ने सनी कौशल (Sunny Kaushal) और विकी कौशल की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिस में वो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और  विष्णुवर्धन के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं और साथ ही साथ तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं उर्वशी रौतेला (urvashi rautela) ने भी इस पर कमेंट किया है।

See also  Aayush Sharma 03 Teaser: AS03 का टीजर रिलीज

क्या है शाम कौशल का इंस्टा पोस्ट
शाम कौशल ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने बेटे विकी कौशल और सनी कौशल की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में विकी और सनी के साथ ही विष्णुवर्धन भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो में ये तीनों शाहरुख खान के साथ दिख रहे हैं, जो फिल्म अशोका के सेट पर क्लिक की गई थी। फोटो के साथ शाम ने कैप्शन में लिखा, ‘ये तस्वीर साल 2001 में फिल्म अशोका के सेट पर ली थी। विष्णुवर्धन असिस्टेंट डायरेक्टर थे और विकी 8वीं क्लास में थे। कभी किसी ने नहीं सोचा था कि विकी फिल्म लाइन में आएगा और 2022 में दोनों साथ में फिल्म करते हुए बेस्ट डायरेक्ट (शेरशाह) और बेस्ट एक्टर (सरदार उधम) का अवॉर्ड जीतेंगे।’

मनु मिश्रा 2
See also  35 साल बाद भी फैंस के लिए श्रीराम ही हैं अरुण गोविल, एयरपोर्ट पर महिला ने किया दंडवत प्रणाम
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights