Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

#यूट्यूबर बॉबी कटारिया को मिली बेल#

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में दो महीने से फरार विवादास्पद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बलविंदर कटारिया उर्फ ​​बॉबी कटारिया (Bobby Kataria) ने शुक्रवार को देहरादून की एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया और उसके बाद उसे जमानत मिल गई। यूट्यूबर बॉबी कटारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उन को बीच सड़क पर शराब पीते हुए देखा जा सकता था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई लेकिन बॉबी फरार हो गए।

Must read 👉ट्रेन में महिला यात्री के साथ कांग्रेस के विधायकों ने की छेड़छाड़! FIR दर्ज

See also  4 दिसंबर को हंसिका मोटवानी इस शख्स से रचाने जा रही हैं शादी

न्यायाधीश संजय कुमार की अदालत ने कटारिया को 25 हजार रुपये का निजी मुचलका भरने के बाद जमानत दे दी। इससे पहले वह दिल्ली से कई वकीलों की एक टीम लेकर यहां पहुंचा था। बता दें कि बॉबी कटारिया गुरुग्राम में रहता है। याद दिला दें कि अगस्त महीने में वायरल वीडियो में कटारिया को सड़क के बीचों बीच एक कुर्सी पर बैठ कर सार्वजनिक रूप से शराब पीते दिखाई दे रहे थे। वहीं वीडियो में एक सॉन्ग भी बज रहा है ।

Must read 👉इजरायल में भारतवंशी की हत्या, बर्थडे पार्टी में नाबालिग को चाकू से गोदा

गौरतलब है कि इस पूरे मामले में कटारिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 342, 336, 290 और 510 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था। वैसे बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब बॉबी कटारिया किसी विवाद में रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने सितंबर की शुरुआत में ही ​​बॉबी कटारिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। बॉबी को जनवरी में स्पाइसजेट की फ्लाइट में सिगरेट पीते देखा गया था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहे थे।

See also  विवेक अग्निहोत्री ने बीफ खाने पर अब दी सफाई

Must read 👉बांग्लादेश में तोड़ी गई हिंदू मंदिर की मूर्ति

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights