Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

सूर्यकुमार यादव ने बताया कैसे ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन में खुद को कर रहे हैं एडजस्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेले जाने वाले मैच से दो हफ्ते पहले वहां पहुंचकर टीम इंडिया कंडीशन में ढलने का पूरा प्रयास कर रही है। टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार वर्ल्ड कप टीम में चुने गए हैं, वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार ऑस्ट्रेलिया खेलने पहुंचे हैं। सूर्यकुमार यादव का नाम भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है।

Must read 👉मदरसे में 12 साल की बच्ची से ‘गंदी बात’, 52 साल के मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज

पहले नेट सेशन के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वह ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर उतरने के लिए उत्सुक थे.. उनके पेट में तितलियां उड़ रही थी। मगर नेट सेशन के बाद वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। सूर्यकुमार ने बताया कि वह कैसे ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन में खुध को ढालने की कोशिश कर रहे हैं।

See also  पाकिस्तान के पूर्व महान गेंदबाज ने बताया नाम, कौन हो सकता है भारतीय टीम का अगला कप्तान

सूर्यकुमार यादव ने कहा ‘मैं यहां आकर पहला प्रैक्टिस सेशन लेने के लिए उत्सुक था। मैदान पर जाना, वहा दौड़ना.. मैं यह महसूस करना चाहता था। पहला नेट सेशन शानदार था। मैं ये देखना चाहता था कि विकेट पर कैसी पेस है… बाउंस कैसा है। इस वजह से मैंने शुरुआत थोड़ी धीमी की।’

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights