Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

थाना गढा अंतर्गत हुई अंधी हत्या का 36 घंटे के अंदर खुलासा, तीनों आरोपी के अंदर गिरफ्तार*

थाना गढा अंतर्गत हुई अंधी हत्या का 36 घंटे के अंदर खुलासा, तीनों आरोपी के अंदर गिरफ्तार

थाना गढ़ाः- अपराध क्रमांक 678/2022 धारा- 302,34 भादवि
*नाम पता गिरफ्तार आरोपीः-*
01. सुमित उर्फ घोड़ा झारिया पिता महेन्द्र झारिया उम्र 19 साल निवासी झारिया मोहल्ला थाना गढा
02. रवि उर्फ अन्नू झारिया पिता लखन झारिया उम्र 21 साल निवासी झारिया मोहल्ला रामलीला मैदान थाना गढा
03. अनिकेत उर्फ अंकित अहिरवार पिता राजेन्द्र अहिरवार उम्र 24 साल निवासी तिलहरी थाना गोराबाजार

Must read 👉पति से विवाद पत्नी ने बच्चों को कमर से बांध कुएं में लगाई छंलाग

*घटना का विवरण -* थाना गढा में दिनंाक 7-10-22 की सुबह एक युवक को मृत अवस्था में मेडिकल कालेज लाये जाने की सूचना पर पहुॅची पुलिस केा शुभम लखेरा उम्र 27 वर्ष निवासी गढ़ा बाबली ने बताया रात लगभग 2 बजे उसके घर में उसका छोटा भाई अक्षय लखेरा उम्र 24 वर्ष केा किसी का फोन आया था फोन पर बात करने के बाद अक्षय चला गया था सुबह लगभग 5 बजे उसे सूचना मिली कि उसका छोटा भाई अक्षय लखेरा कोष्टा मोहल्ला कुवर सिंह पटैल के घर के सामने खून से लथपथ घायल अवस्था में पडा है, जानकारी मिलने पर वह तुरंत घायल भाई अक्षय लखेरा केा उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा  डाक्टर ने चैक कर अक्षय को मृत घोषित कर दिया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमलाकर सिर में, कान के ऊपर, पेट में नाभि के पास चोट पहुॅचाकर उसके भाई अक्षय लखेरा की हत्या कर दी है। पंचनामा कार्यवाही कर शव केा पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  जबलपुर का बेशर्म शिक्षक:शिक्षा के मंदिर स्कूल में बुलाकर छात्राओं से करता था अश्लील हरकतें, बच्चों ने जारी किया वीडियो By manu Mishra shramveerbharat

Must read 👉अडानी ग्रुप के लिए खुशखबरी 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की मिली मंजूरी

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री तुषार सिंह के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी गढा श्री राकेश तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
दौरान विवेचना के घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फूटेज खगांले गये, फुटेज में तीन युवक संदिग्ध अवस्था में घटना समय के दौरान घटनास्थल से भागते हुए दिखे। मिले फुटेज के आधार पर पतासाजी करते हुये चिन्हित संदेही अनिकेत उर्फ अंकित अहिरवार, सुमित झारिया उर्फ घोड़ा, रवि उर्फ अन्नू झारिया की तलाश की गयी जो सकूनत से फरार मिले। दौरान तलाश पतासाजी के गढ़ा बाजार गोलू चाय वाले की दुकान के पास अंकित उर्फ अनिकेत झारिया दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा अभिरक्षा में लेकर थाना गढ़ा लाया गया जिससे सघन पूछताछ की गयी जिस पर पाया गया कि दिनांक 07.10.2022 को करीब 4 बजे सुबह अनिकेत उर्फ अंकित अहिरवार अपने दोस्त सुमित झारिया उर्फ घोड़ा एंव रवि उर्फ अन्नू झारिया के साथ गढा बाजार में दशहरा चल समरोह देखने गया था जहां पर गढा बाजार बावली के सामने कोष्टा मोहल्ला वाली गली के पास अक्षय लखेरा शराब के नशे में मिला जो बिना किसी वजह विवाद एवं गालीगलौज करने लगा, अंकित, सुमित एवं रवि भी शराब पिये हुए थे तीनों ने बचाव करते हुये अक्षय लखेरा के साथ मारपीट की, एवं अंकित ने अक्षय को पीछे से पकड़ लिया तथा सुमित उर्फ घोड़ा ने अपनी जेब से चाकू निकालकर अक्षय पर हमला कर दिया जिससे अक्षय घायल होकर नीचे गिर गया, तो तीनों वहाँ से भाग गये। अन्य अरोपी सुमित झारिया उर्फ घोड़ा एंव रवि उर्फ अन्नू झारिया को भी सरगर्मी से तलाश करते हुये थाना शहपुरा क्षेत्र से
अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त करते हुये तीनो आरोपियो को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया

See also  अनैतिक देह व्यापार के धंधे में लिप्त पिता-बेटे-बहु एवं 2 युवतियों सहित 10 गिरफ्तार By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur MP

Must read 👉300 करोड़ की रिश्वत मामले में सत्यपाल मलिक से CBI ने की पूछताछ

*उल्लेखनीय भूमिका* – अंधी हत्या का खुलासा कर पतासाजी करते हुये तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी गढा श्री राकेश तिवारी, उप निरीक्षक प्रशांत शुक्ला, उप निरीक्षक रमेश सिंह परस्ते, सहायक उप निरीक्षक पी एल बंसल, सउनि जगदीश प्रसाद, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम, आरक्षक सचिन, अश्विनी, पुष्पराज, राहुल, आशीष प्रताप सिंह, संतोष, माखन, सायबर सेल के आरक्षक. अमित पटेल, कृष्णा, चंद्रिका की सराहनीय भूमिका रही ।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights