Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

अमेरिका में जूलिया तूफान का कहर, 25 लोगों की मौत और सैकड़ों हुए रेस्क्यू

अमेरिका में तूफान जूलिया ने भारी तबाही मचाई है। इसकी चपेट में आकर अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। जूलिया के प्रभाव के कारण ग्वाटेमाला और अल सल्वाडोर में सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह तूफान उष्णकटिबंधीय दबाव में बदल चुका है।

मान्नीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन ने अपराध समीक्षा बैठक में नशे के कारोबारियों पर दिये कार्यवाही के निर्देश निर्देशों के परिपालन में जबलपुर पुलिस की नशे के कारोबारियों पर दबिश, अवैध शराब आदि के कारोबार में लिप्त 43 आरोपी गिरफ्तार

ग्वाटेमाला की आपदा निवारण एजेंसी ने कहा कि अल्टा वेरापाज प्रांत में एक घर पर पहाड़ी के गिर गई, जिसके नीचे दबकर 5 लोगों की मौत हो गई। अल साल्वाडोर में अधिकारियों ने कहा कि कोमासागुआ शहर में एक घर की दीवार गिर गई, जिसके नीचे दबकर साल्वाडोर सेना के 5 सैनिकों की मौत हो गई। इन लोगों ने यहां शरण ली हुई थी।

See also  यूक्रेन से तुरंत निकल जाएं बढ़ते संकट के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की अडवाइजरी

भारी बारिश ने भी पहुंचाया नुकसान
गुआताजियागुआ के पूर्वी अल सल्वाडोर शहर में 2 अन्य लोगों की मौत हो गई, जब भारी बारिश के कारण उनके घर की दीवार गिर गई। अल साल्वाडोर में एक अन्य व्यक्ति की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत उस पर पेड़ गिरने से हुई। तूफान के चलते इस तरह की और भी कई घटनाएं सामने आई हैं।

दैनिक पंचांग आज का पंचांग भारतीय ज्योतिष शास्त्र   11 – Oct – 2022  Jabalpur, India

सैकड़ों लोगों को किया गया रेस्क्यू
जूलिया तूफान और भारी बारिश की चपेट में आने से कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। ग्वाटेमाला और अल सल्वाडोर में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। सैकड़ों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। कोस्टा रिका के पास करीब 300 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। निकारगुआ बॉर्डर के पास नाव पलटने से 4 साल के बच्चे और एक महिला की मौत की खबर है।

मनु मिश्रा 2
See also  बिरयानी नहीं मिलने से नाराज शख्स ने पेट्रोल छिड़ककर रेस्टोरेंट में लगाई आग
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights