Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

ऋतिक से लेकर रणबीर और शाहिद तक, अमिताभ बच्चन की आंखों के सामने स्टार बने हैं

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज (11 अक्टूबर 2022) को 80 साल के हो गए हैं। अमिताभ बच्चन ने साल 1969 में फिल्म राजा हिंदुस्तानी के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी और तब से लेकर आज तक वह लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के सामने ना जाने कितने एक्टर आए और कितने गए। लेकिन बिग बी आज भी वहीं के वहीं हैं।

Bigg Boss 16 Promo: घर में फिर मचा बवाल, श्री जी ने गोरी नागोरी को कहा गंवार

ऋतिक के पैदा होने तक स्टार बन चुके थे अमिताभ
चलिए जानते हैं ऐसे कुछ कलाकारों के नाम जिन्होंने अमिताभ बच्चन के सामने ही अपना करियर शुरू किया और आज एक सुपरस्टार बन चुके हैं। इनमें से कुछ नाम तो ऐसे हैं जिन्हें सुनकर आपको यकीन भी नहीं होगा। 80 वर्षीय अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म 1969 में आई थी और ऋतिक रोशन डेट ऑफ बर्थ ही 10 जनवरी 1974 है।

See also  KBC में इन आसान सवालों के जवाब नहीं दे पाए कंटेस्टेंट

इस शेयर में ₹35000 लगाने वाले बन गए करोड़पति ₹3.40 के शेयर ने दिया 32955 फीसद का रिटर्न

अजय से लेकर आमिर तक सब बिग बी के सामने आए
ऋतिक रोशन जब एक साल के हुए तब तक अमिताभ बच्चन 36 फिल्में बना चुके थे। इनमें जमीन, शोले, सौदागर और नमक हराम जैसी फिल्में भी शामिल थी। इतना ही नहीं, फरहान अख्तर, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, शाहिद कपूर, आमिर खान, टाइगर श्रॉफ, अनुपम खेर, वरुण धवन, अजय देवगन, मनोज बाजपेयी और जीतेंद्र जैसे सितारे भी अमिताभ के सामने ही इंडस्ट्री में आए हैं।

इंडस्ट्री में ज्यादातर सब अमिताभ के जूनियर
इस लिस्ट में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारे शामिल हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विक्की कौशल, आर माधवन, अर्जुन कपूर, संजय दत्त, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, राजकुमार राव, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, पंकज त्रिपाठी और विवेक ओबेरॉय जैसे ना जाने कितने ही नाम हैं जिनका या तो जन्म अमिताभ के सुपरस्टार बनने के बाद हुआ या वो फिल्मों में अमिताभ बच्चन के बाद आए।

See also  विजय बन अजय देवगन ने किया कन्फेस, 'दृश्यम 2' में खुलेंगे सारे राज

Must read 👉PM मोदी ने अंकलेश्वर में एयरपोर्ट बनाने का किया वादा

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights