
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दरअसल देवोलीना ने बीती रात सोशल मीडिया पर हल्दी की रस्म की कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर की थीं। इस दौरान ‘साथ निभाना साथिया’ में उनके को-स्टार रह चुके विशाल सिंह भी नजर आए। इसके बाद से ही फैंस उनकी शादी के कयास लगने लगे थे। हालांकि अब देवोलीना ने फैंस को अपना ब्राइडल लुक दिखाया है।
अफसर और बड़े अधिकारियों की कुर्सी पर क्यों रखी जाती है सफेद तौलिया? नहीं जानते होंगे ये खास कारण
ब्राइडल मेहंदी लगाए दुल्हन के रूप में दिखीं देवोलीना
इन फोटोज में देवोलीना दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। उनके हाथों में कलीरे भी दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही देवोलीना ने अपने हाथों पर लगीं ब्राइडल मेहंदी भी फैंस को दिखाई है। अब इन फोटोज को देखने के बाद फैंस को लग रहा है कि वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विशाल सिंह के साथ शादी करने जा रही हैं।
यूजर्स को लग रहा पब्लिसिटी स्टंट
वहीं देवोलीना के ब्राइडल लुक को देखकर कुछ लोग शॉक्ड हैं। उनका कहना है कि वो ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं। जहां एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप ऐसे प्रैंक क्यों करते हो।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘आशा करता हूं कि ये शादी सच होगी।’
बर्नार्ड अरनॉल्ट अब दुनिया में सबसे अमीर:एलन मस्क दूसरे नंबर पर पहुंचे, अडाणी तीसरे नंबर पर
देवोलीना कई बार फैंस के साथ कर चुकी हैं प्रैंक
देवोलीना ने इससे पहले भी विशाल सिंह संग सगाई का वीडियो शेयर किया था, जिसे देखने के बाद लग रहा था कि दोनों ने सगाई कर ली है। देवोलीना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, ‘इट्स ऑफिशयल।’ हालांकि कुछ दिन बाद खुलासा हुआ था कि दोनों ने ये प्रैंक अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के लिए किया था।





Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



