Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

अक्षय कुमार की राम सेतु में अरुण गोविल भी हैं फैंस का दावा, रोंगटे खड़े कर देगा यह सीन

अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा की फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर के अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर में कई ऐसे सीन हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर देते हैं। लेकिन ट्रेलर में एक सेकंड से भी कम समय के लिए एक सीन आता है जिसने दर्शकों को ध्यान खींचा है।

वायरल हो रहा है यह सीन
फैंस दावा कर रहे हैं कि फिल्म में अरुण गोविल राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर ट्रेलर का वो सीन जमकर शेयर किया जा रहा है जिसमें एक हाथ पानी के भीतर किसी दूसरे हाथ को थामता नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि पानी के भीतर वाला हाथ अक्षय कुमार का होगा और पानी के बाहर वाला हाथ श्रीराम का होगा जिसे अरुण गोविल ने प्ले किया है।

See also  Comedy King राजू श्रीवास्तव का दिल्ली AIIMS में निधन:हार्ट अटैक के बाद 42 दिन से चल रहा था इलाज, कल दिल्ली में किया जाएगा अंतिम संस्कार

टेलीकॉम सर्विस के लिए अडानी को मिला लाइसेंस! Jio एयरटेल को टक्कर

फैंस को है पूरा कॉन्फिडेंस
हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि फिल्म में अरुण गोविल हैं या नहीं, लेकिन फैंस इस बारे में काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने इस सीन को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- ये वो सीन होगा जहां हर शो में ताली पर ताली और सीटियां बजेंगी। इस सीन के लिए हर थिएटर को शंख ले जाने की अनुमति देनी चाहिए।

ऑफिशियल ऐलान का इंतजार
वहीं एक अन्य यूजर ने इसी सीन को शेयर करते हुए लिखा- राम सेतु मूवी में हमारे लिए एक बहुत खास सरप्राइज है। एक यूजर ने स्ट्रॉन्गली लिखा है कि फिल्म में अरुण गोविल राम का रोल प्ले कर रहे हैं। बता दें कि इस तरह के ढेरों ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं आया है।

मनु मिश्रा 2
See also  परिणीति की 'कोड नेम तिरंगा' का बुरा हाल, 'डॉक्टर जी' को पसंद कर रहे दर्शक, 'कांतारा' का दोगुना हुआ कलेक्शन
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights