Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

IPL बढ़ा सकता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की टेंशन

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को अगले साल पाकिस्तान का दौरा करना है और इसका शेड्यूल पहले ही घोषित किया जा चुका है, लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट के एक फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने साफ कहा है कि टीम के खिलाड़ी इस बात का फैसला खुद करेंगे कि उन्हें आईपीएल 2023 में हिस्सा लेना है या फिर नैशनल टीम के साथ पाकिस्तान दौरे पर जाना है। आईपीएल में कीवी कप्तान केन विलियमसन के अलावा तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और ऑलराउंडर काइल जेमीसन खेलते हैं। अगर ये खिलाड़ी आईपीएल को तरजीह देते हैं तो कीवी टीम अपने स्टार क्रिकेटरों के बिना ही पाकिस्तान दौरे पर जा सकती है।

See also  क्या टीम इंडिया को नहीं है ऋषभ पंत पर भरोसा

2023 में न्यूजीलैंड को 13 अप्रैल से 7 मई के बीच पाकिस्तान का दौरा करना है। पाकिस्तान में मैच कराची, लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी में खेले जाने हैं। न्यूजीलैंड की टीम 27 दिसंबर 2022 से 15 जनवरी 2023 के बीच पाकिस्तान में दो टेस्ट और तीन वनडे इंटरनेशनल मैच खेलेगी।

इसके बाद कीवी टीम दोबारा पाकिस्तान के दौरे पर आएगी और तब 13 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी और 26 अप्रैल से 7 मई के बीच पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। अब यह तो आने वाला समय बताएगा कि कीवी के ्स्टार खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे पर जाते हैं या फिर आईपीएल में खेलने का फैसला लेते हैं।

मनु मिश्रा 2
See also  भारत मूल के इस गेंदबाज ने ली टी20 वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights