Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

क्या केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत करेंगे साउथ अफ्रीका के खिलाफ ओपनिंग

क्या केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत करेंगे साउथ अफ्रीका के खिलाफ ओपनिंग  टी20 वर्ल्ड कप 2022 में लगातार दो मैच जीतने वाली एकमात्र टीम भारत के सामने अगली चुनौती साउथ अफ्रीका रविवार 30 अक्टूबर को पेश करेगी। अगर टीम इंडिया यह मैच जीतती है तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बेहद नजदीक पहुंच जाएगी। पहले दो मुकाबलों में विराट कोहली गजब की फॉर्म में दिखे, वहीं नीदरलैंड्स के खिलाफ रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतक जड़े। बैटिंग ऑर्डर में टीम इंडिया के लिए अभी तक सिर्फ उप-कप्तान केएल राहुल ने ही रन नहीं बनाए हैं। राहुल पाकिस्तान के बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ भी प्लॉप साबित हुए थे।  उनके इस खराब प्रदर्शन के बाद क्रिकेट के गलियारों में चर्चा होने लगी कि क्या टीम मैनेजमेंट राहुल की जगह ऋषभ पंत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है? ऋषभ पंत टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं, मगर अभी तक उनके प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। जब यह सवाल भारतीय बैटिंग कोच विक्रम राठौर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा तो उन्होंने कहा कि टीम ऐसा कुछ नहीं सोच रही है।  भारतीय बैटिंग कोच ने कहा 'नहीं, नहीं हम ऐसा नहीं सोच रहे हैं। अभी दो ही गेम हुए हैं। राहुल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने प्रैक्टिस मैच में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। तो हम अभी ऐसी किसी चीज के बारे में नहीं सोच रहे हैं।'  6 अक्टूबर को टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई थी। यहां आकर भारत ने पहले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेले। यह दोनों मैच पर्थ में खेले गए थे ऐसे में भारत इस जगह की परिस्थितियों से वाकिफ है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। विक्रम राठोर ने इस बारे में कहा कि टीम जानती थी कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच अहम होगा जिस वजह से टीम ने पर्थ आकर प्रैक्टिस करने का फैसला लिया था।

क्या केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत करेंगे साउथ अफ्रीका के खिलाफ ओपनिंग

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में लगातार दो मैच जीतने वाली एकमात्र टीम भारत के सामने अगली चुनौती साउथ अफ्रीका रविवार 30 अक्टूबर को पेश करेगी। अगर टीम इंडिया यह मैच जीतती है तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बेहद नजदीक पहुंच जाएगी। पहले दो मुकाबलों में विराट कोहली गजब की फॉर्म में दिखे, वहीं नीदरलैंड्स के खिलाफ रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतक जड़े। बैटिंग ऑर्डर में टीम इंडिया के लिए अभी तक सिर्फ उप-कप्तान केएल राहुल ने ही रन नहीं बनाए हैं। राहुल पाकिस्तान के बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ भी प्लॉप साबित हुए थे।

See also  मोहम्मद रिजवान ने सूर्यकुमार यादव से छीना नंबर 1 का ताज

Must watch मोबाइल टॉवर की जांच करने कराची गए थे 2 कर्मचारी, भीड़ ने बच्चा चोर समझ पीट-पीटकर कर दी हत्या

उनके इस खराब प्रदर्शन के बाद क्रिकेट के गलियारों में चर्चा होने लगी कि क्या टीम मैनेजमेंट राहुल की जगह ऋषभ पंत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है? ऋषभ पंत टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं, मगर अभी तक उनके प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। जब यह सवाल भारतीय बैटिंग कोच विक्रम राठौर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा तो उन्होंने कहा कि टीम ऐसा कुछ नहीं सोच रही है।

See also  आखिरी ओवर्स में खराब फील्डिंग से हारी टीम इंडिया:हिट विकेट हुए इबादत

भारतीय बैटिंग कोच ने कहा ‘नहीं, नहीं हम ऐसा नहीं सोच रहे हैं। अभी दो ही गेम हुए हैं। राहुल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने प्रैक्टिस मैच में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। तो हम अभी ऐसी किसी चीज के बारे में नहीं सोच रहे हैं।’

6 अक्टूबर को टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई थी। यहां आकर भारत ने पहले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेले। यह दोनों मैच पर्थ में खेले गए थे ऐसे में भारत इस जगह की परिस्थितियों से वाकिफ है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। विक्रम राठोर ने इस बारे में कहा कि टीम जानती थी कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच अहम होगा जिस वजह से टीम ने पर्थ आकर प्रैक्टिस करने का फैसला लिया था।

See also  सबसे खराब वनडे फॉर्म में विराट:अय्यर बने 2022 के टॉप ODI स्कोरर
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights