Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

क्या है करीना कपूर खान का दिवाली प्लान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान  (Kareena Kapoor Khan) अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। कभी करीना कपूर खान का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो जाता है तो कभी उनकी बातों पर विवाद हो जाता है। कुछ ही दिनों में दिवाली आने वाली है और फैन्स अपने पसंदीदा सितारों के दिवाली प्लान्स के बारे में जानना चाह रहे हैं। इस बार करीना कपूर खान और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लिए डबल एक्साइटमेंट का मौका है, ऐसे में कपल का प्लान्स रिवील हुए हैं।

क्या हैं करीना के प्लान्स
करीना और सैफ के लिए इस बार दिवाली खास है, दरअसल एक ओर जहां दिवाली है तो वहीं दूसरी ओर 16 अक्टूबर को कपल अपनी 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेगा।  रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान और करीना कपूर खान साथ में इसे सेलिब्रेट करेंगे। करीना, इन दिनों हंसल मेहता की फिल्म के शूट के चलते लंदन में हैं और वेडिंग एनिवर्सरी के वक्त मुंबई वापस आ जाएंगी। करीना और सैफ साथ में एनिवर्सरी और दिवाली मनाएंगे, इसके बाद कपल एक्ट्रेस फिर से लंदन रवाना हो जाएंगी।

See also  अनुपमा को भूतों-चुड़ैलों से है प्यार डायन को KISS करते आईं नजर

बहू के शव का पेट चिरवाकर निकाला बच्चा:श्मशान में स्वीपर ने ब्लेड से फाड़ा पेट

करीना के साथ हैं जेह
बता दें कि रिपोर्ट में बताया गया है कि करीना कपूर खान के साथ उनके छोटे बेटे जेह अली खान भी हैं, जबकि तैमूर, पिता सैफ के साथ मुंबई में ही हैं। कहा जाता है कि जेह, मां करीना के काफी करीब हैं, जबकि तैमूर को पिता सैफ से ज्यादा लगाव है। ऐसे में एक ओर जहां जेह, करीना के साथ लंदन चले गए थे तो वहीं तैमूर पिता के साथ मुंबई ही रुके थे।

क्राइम ब्रांच एवं मदनमहल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, आई.डी. प्रोवाईड कर ऑन लाईन क्रिकेट का सट्टा खिलवाने वाले 4 सटोरिये गिरफ्तार, नगद 11 लाख 45 हजार रूपये एवं 8 मोबाईल जप्त

See also  अंजलि अरोड़ा की बर्थडे पार्टी के INSIDE फोटोज वायरल, उर्फी जावेद संग खूब की मस्ती

विक्रम वेधा और LSC में नजर आए सैफ और करीना
गौरतलब है कि करीना कपूर खान आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं। आमिर खान और करीना कपूर खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई थी, जिसकी बड़ी वजह फिल्म के बायकॉट को बताया गया था। आमिर खान और करीना के कई स्टेटमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसकी वजह से दोनों को ट्रोल और फिल्म को बायकॉट किया गया था। बात करीना के अलावा सैफ की करें तो इन दिनों सैफ, विक्रम वेधा को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का कलेक्शन ठीक है और सैफ अपनी एक्टिंग के लिए वाहवाही लूट रहे हैं।

आज हो जाएगा तय, क्या महिला एशिया कप फाइनल होगा IND vs PAK के बीच

हंसल मेहता की फिल्म के शूट में बिजी करीना
करीना कपूर खान ने 6 अक्टूबर को बताया था कि उन्होंने निर्देशक हंसल मेहता के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है। यह फिल्म एक ‘मर्डर मिस्ट्री’ बताई जा रही है जिसमें करीना एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का सह-निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स के जरिए एकता कपूर कर रही हैं। 42 वर्षीय अभिनेत्री ने फिल्म की शूटिंग की जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा की थी। करीना ने लिखा था, ‘पहला दिन, फिल्म नंबर 67 या 68? जो भी हो, चलो इसे करते हैं।” मेहता की फिल्म के अलावा करीना फिल्मकार सुजॉय घोष की ‘मर्डर मिस्ट्री’ में भी दिखेंगी जो प्रख्यात लेखक कीगो हिगाशिनो के 2005 के सबसे अधिक बिकने वाले जापानी उपन्यास ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ पर आधारित है। नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली इस फिल्म में विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे। इसके अलावा करीना 2018 की हिट ‘वीरे दी वेडिंग’ की निर्माता रिया कपूर के साथ भी काम करने वाली हैं।

मनु मिश्रा 2
See also  सोफे पर सो रहे थे पापा कुनाल खेमू, बेटी इनाया ने पिंक नेल पेंट लेकर कर दिया 'मेकअप'
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights