Breaking News

खड़गे बोले- बकरीद पर बचेंगे, तब मोहर्रम में नाचेंगे:PM का फेस बनने के सवाल पर मुहावरे में दिया जवाब

भोपाल आए कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे से जब मीडिया ने ये सवाल किया कि अध्यक्ष बनने के बाद आप पीएम का चेहरा भी बनेंगे क्या? इस पर खड़गे ने मुहावरे में जवाब देते हुए कहा – बकरीद पर बचेंगे, तब मोहर्रम में नाचेंगे। उनके इस जवाब पर वहां ठहाके लगे।

17 बार चाकू घोंपे, सिर पर बाट मारा:चरित्र शंका में पत्नी की हत्या

खड़गे ने कहा- आज मैं यहां संगठन के लोगों से मिलने आया हूं, उनके सामने अपनी बात रखने आया हूं। यह संगठन का चुनाव है। कांग्रेस के संविधान के अनुरूप हम यह चुनाव लड़ते हैं। चिंतन शिविर, डेलिगेशन में जो निर्णय हुए थे, उसे प्रमुखता से लागू करूंगा। मैं सबसे जुड़ूंगा। विश्वास में लूंगा, उसके बाद ही निर्णय लूंगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करूंगा।

See also  बिजनेसमैन ने पत्नी को पीटा सिर में गंभीर चोट; बोलीं- उसे अलग-अलग लड़कियों से शादी का शौक है

साजिद खान पर दीया और बाती एक्ट्रेस ने लगाया शॉकिंग आरोप

खड़गे ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC​​​​​) ​​दफ्तर पहुंचकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और समर्थन मांगा। इस दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल के साथ उन्होंने बंद कमरे में करीब 45 मिनट बात की। वे कांग्रेस नेता और पीसीसी डेलीगेट्स से भी मिले। खड़गे जब मीडिया से बात करने पहुंचे तो यहां सेल्फी के लिए जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।

भाजपा हमारे विधायकों को चुरा रही है
खड़गे ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान नष्ट कर रही है, जहां-जहां भी कांग्रेस की सरकार आई, मोदी और शाह ने मिलकर हमारे विधायक चुरा लिए। कांग्रेस को जनता का सपोर्ट मिलने के बाद भाजपा ने संविधान के खिलाफ जाकर चोरी की। कांग्रेस की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक रहेगी।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने काटा हनुमानजी का फोटो लगा केक:BJP बोली-ये भगवान श्रीराम-हनुमान का अपमान

भाजपा के खिलाफ लड़ना है
खड़गे ने कहा- भाजपा आज जो काम कर रही है, उसके खिलाफ लड़ना है। फिर चाहे वह बेरोजगारी हो या देश की आर्थिक स्थिति। देश में लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए मैं चुनाव लड़ रहा हूं। आइडियोलॉजी की लड़ाई में समय या उम्र नहीं, बल्कि आपकी विचारधारा और मानसिकता मायने रखती है। कांग्रेस छोड़ रहे लोगों पर खड़गे ने कहा कि चुनाव के बाद इसके कारणों पर चर्चा होगी।

भाजपा की सरकार बड़ा चैलेंज
खड़गे ने कहा- हमारे सामने सबसे बड़ा चैलेंज है, भाजपा की सरकार। ये लगातार शक्तियों का दुरुपयोग कर रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 6 सरकारें बनीं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मणिपुर, गोवा, कर्नाटक और मध्यप्रदेश में हमारी सरकार गिरा दी गई। एक तरफ आप कहते हो, हमारे पास जनाधार नहीं है। वहीं, दूसरी ओर जहां हमारी सरकार बनती है, उसे गिराने का प्रयास किया जाता है।

See also  देशभर की 25 महिला राइडर्स 1400 किमी का रोमांचक सफर किया

संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए मैं इस चुनाव में खड़ा हुआ हूं। हमारी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक है। मेरी यही इच्छा है कि यह संगठन का चुनाव ही रहे। हमें एक दूसरे के खिलाफ नहीं, बल्कि हम दोनों को मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ना है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights