Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

Allu Arjun और Neeraj Chopra ने एक दूसरे के सिग्नेच स्टेप को किया कॉपी

स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के फैन्स इन दिनों काफी खुश हैं। एक ओर जहां हाल ही में अल्लू को एंटरटेनमेंट जगत के लिए ‘इंडियन ऑफ द ईयर’से सम्मानित किया गया, तो दूसरी ओर अब उनका ओलंपिक चैंपियन गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) संग एक वीडियो वायरल हो रहा है। अल्लू और नीरज के इस वीडियो में दोनों का स्वैग देखने को मिल रहा है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं।
अल्लू और नीरज का वीडियो वायरल
दरअसल हाल ही में एक इवेंट में अल्लू को ‘इंडियन ऑफ द ईयर’से सम्मानित किया गया। इस इवेंट में अल्लू की मुलाकात नीरज चोपड़ा से भी हुई। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां एक ओर अल्लू, नीरज का जैवलिन पोज दे रहे हैं तो वहीं नीरज ने अल्लू की फिल्म पुष्पा का सिग्नेचर पोज दिया। वहीं इसके बाद दोनों साथ में पुष्पा पोज देते दिखते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।

फैन्स को पसंद आ रहा वीडियो
बता दें कि इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स प्यार लुटा रहे हैं। एक ओर जहां अल्लू के फैन्स उनके डाउन टू अर्थ होने की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर नीरज के चार्म की भी तारीफ करने से फैन्स खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। जिस तरह से अल्लू और नीरज एक दूसरे से बात कर रहे हैं, वो क्यूटनेस फैन्स को खूब पसंद आ रही है। अल्लू और नीरज का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं।

See also  एक्सीडेंट का शिकार हुई एक्ट्रेस रंभा की कार

‘पुष्पा द रूल’ का है इंतजार
गौरतलब है कि बीते साल अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा- द राइज’ रिलीज हुई थी जिसे न सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। पहले फिल्म ने जहां सिनेमाघरों में जोरदार कमाई की थी तो वहीं अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज के बाद फिल्म को और भी तगड़ी माउथ पब्लिसिटी मिली। फिल्म के पहले पार्ट के सुपरहिट होने के बाद अब दर्शक फिल्म के दूसरे पार्ट पुष्पा द रूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अल्लू के साथ ही रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में नजर आएंगे।

See also  साजिद खान पर दीया और बाती एक्ट्रेस ने लगाया शॉकिंग आरोप

 

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights