Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

राज कुंद्रा ने इस बार करवाचौथ की चलनी से छिपाया मुंह

बीते दिन करवा चौथ की धूम देश में देखने को मिली थी। आम लोगों के साथ ही साथ सेलेब्स ने भी इस दिन को खास अंदाज में मनाया। इस खास त्योहार पर अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) के घर पर आयोजन रखा गया, जहां कई एक्ट्रेसेस-एक्टर्स ने शिरकत की और वहीं पर व्रत पूरा किया। ऐसे में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कु्ंद्रा (Raj Kundra) भी अनिल कपूर के घर पहुंचे। अनिल के घर पहुंचे राज कुंद्रा ने चलनी से अपना मुंह छिपाया था, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया गया। वहीं ट्रोल्स ने शिल्पा शेट्टी को भी नहीं छोड़ा।

See also  Tunisha Sharma Funeral : तुनिशा का नाम सुन फूट-फूटकर रोने लगे जीशान, पुलिस स्टेशन में की ऐसी हरकत

ट्रोल हुए राज कुंद्रा
करवा चौथ के खास मौके पर अनिल कपूर के घर पर आयोजन हुआ, जहां शिल्पा और राज कुंद्रा भी पहुंचे। पैपराजी के सामने आते ही राज ने अपना मुंह चलनी से ढक लिया, जिस पर SSK (शिल्पा शेट्टी कुंद्रा) लिखा था। इसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक ट्रोल ने लिखा- ‘ऐसा काम ही क्यों करते हो, जो चेहरा छिपाना पड़े।’ एक दूसरे ट्रोल न लिखा, ‘हद है इसकी नौटंकी की।’ एक और ने लिखा- ‘शिल्पा शेट्टी की रस्म ये क्यों कर रहा है।’ एक और ट्रोल ने लिखा, ‘इतना बदनाम तो पहले नहीं हुआ, जितना ऐसे करके अब हो रहा है।’ ऐसे ही कई कमेंट्स विरल के वीडियो पर ट्रोल्स ने किए हैं।

See also  Ranbir-Aananya का पहली बार ऑनस्क्रीन रोमांस, यूजर्स बोले- नहीं जमी जोड़ी

आधे शहर को आज शाम नहीं मिलेगा पानी:रमनगरा जल शोधन संयंत्र में किया जाएगा सुधार कार्य; दर्जनों टंकियां नहीं भर पाएंगी

शिल्पा को भी लोगों ने किया ट्रोल
बता दें कि राज से इस वीडियो से पहले विरल ने शिल्पा शेट्टी के करवा चौथ लुक फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। इन फोटोज पर शिल्पा को खूब ट्रोल किया गया। एक ट्रोल ने लिखा- ‘बताओ अब ऐसे लोगों के लिए भी करवा चौथ रखा जा रहा है।’ एक दूसरे ने लिखा- ‘पत्नी हो तो ऐसी, क्रिमिनल पति के लिए भी करवा चौथ।’ हालांकि दूसरी ओर कई फैन्स ने शिल्पा के लुक की तारीफ भी की है। याद दिला दें कि पोर्न केस के चलते जेल से बाहर आने के बाद से ही राज कुंद्रा ने अपना चेहरा नहीं दिखाया है और वो अक्सर अलग अलग तरह के मास्क के साथ नजर आते हैं, जिससे उनका चेहरा नहीं दिखता है।

मनु मिश्रा 2
See also  ऋचा चड्ढा को देश के खिलाफ बोलना पड़ा भारी, 'फुकरे 3' को करना होगा तगड़े बायकॉट का सामना
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights