Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

पाकिस्तान में अस्पताल की छत पर मिलीं 200 से ज्यादा लाशें

पाकिस्तान में अस्पताल की छत पर मिलीं 200 से ज्यादा लाशें

पाकिस्तान के मुल्तान शहर में एक अस्पताल की छत से 200 से ज्यादा सड़ी-गली लाशें मिली हैं। सरकार ने निश्तार हॉस्पिटल के शवगृह से जुड़े इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दर्जनों शव अस्पताल की छत पर बने कमरे में पाए गए। वहीं, सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही खबरों के मुताबिक सैकड़ों शव हॉस्पिटल की छत से बरामद हुए हैं। इनमें से कई के बॉडी पार्ट्स भी गायब हैं। सरकार की ओर से अब तक न तो इन खबरों की पुष्टि की गई है और न ही इनका खंडन किया गया है। अधिकारियों ने अभी तक शवों की सही संख्या भी नहीं बताई है।

See also  अफगानिस्तान में शियाओं का फिर कत्लेआम

पिस्टल एवं चाकू खोंसकर खडे 2 बदमाश पकड़े गये , देशी 1 पिस्टल एवं 6 कारतूस तथा 1 चायना चाकू जप्त

पंजाब के मुख्यमंत्री के सलाहकार तारिक जमां गुर्जर ने कहा कि एक व्हिसलब्लोअर ने उन्हें निश्तार अस्पताल के मुर्दाघर की छत पर शवों के सड़ने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘मैं निश्तार अस्पताल के दौरे पर गया था, तभी एक शख्स मेरे पास आया और कहा कि अगर आप कोई अच्छा काम करना चाहते हैं तो मुर्दाघर जाएं और उसकी जांच करें।’

पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत एक और शातिर बदमाश मुकेश पटेल उर्फ मुक्कू के विरूद्ध जारी किया वारंट दिनॉक 15-10-22 को कराया जायेगा केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध

See also  Toronto Teen Girl Killing: ली के एक दोस्त ने कहा कि ली एक शांत व्यक्ति था, जो एक दोस्त का बचाव कर रहा था. जब किशोरों के समूह ने कथित तौर पर हमला किया था.

‘मोर्चरी का दरवाजा खोलने को तैयार नहीं थे कर्मचारी’
गुर्जर ने कहा कि जब वह वहां पहुंचे तो कर्मचारी मोर्चरी का दरवाजा खोलने को तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने उन्हें धमकी दी और कहा कि अगर इसे अभी नहीं खोला गया तो मैं आप लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराऊंगा। इसके बाद वे मुर्दाघर का दरवाजा खोलने के लिए तैयार हुए। जैसे ही मैंने अंदर कदम रखा, यह देखा कि वहां करीब 200 शव पड़े हुए हैं। इनमें पुरुषों और महिलाओं के भी शव थे, जो नग्न अवस्था में थे और सड़ रहे थे।’

‘क्या बेचे जाते थे ये शव?’
तारिक जमां गुर्जर ने कहा कि जब उन्होंने इसे लेकर डॉक्टर्स से सवाल किया तो उन्हें बताया गया कि ये मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। मैंने पूछा, ‘क्या आप लोग इन शवों को बेचते हैं?’ इस पर जवाब दिया गया कि आप जैसा सोच रहे हैं, वैसा नहीं है। गुर्जर ने कहा कि उन्होंने अपने 50 साल के जीवन पहले कभी भी ऐसा नहीं देखा था।

मनु मिश्रा 2
See also  1 घंटे में 249 कप चाय बनाकर अफ्रीकी महिला गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights