Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले बाबर आजम ने सभी कप्तानों के साथ मनाया अपना बर्थडे

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) शनिवार, 15 अक्टूबर को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। बाबर इस बार बेहद लकी हैं कि उन्होंने अपना ये बर्थडे न सिर्फ पाकिस्तान टीम के साथ बल्कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भाग ले रही सभी टीमों के कप्तानों के साथ बनाया है। वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने जा रही है और उससे एक दिन पहले ही बाबर का दिन बन गया।

पाकिस्तानी कप्तान ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के कप्तानों के साथ मिलकर अपना बर्थडे मनाया। आईसीसी ने ट्विटर पर कुछ फोटो पोस्ट की है, जिसमें बाबर सभी टीमों के कप्तानों के साथ मिलकर केक काट रहे हैं और उनकी मौजूदगी में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान वह कप्तानों के साथ हंसी मजाक करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

See also  इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से भारत की हार के बाद वसीम अकरम ने आईपीएल को लताड़ा

बाबर का जन्म 15 अक्टूबर 1994 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उन्होंने 2015 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ डेब्‍यू किया था और मौजूदा समय में वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तीनों प्रारूप में कप्तानी कर रहे हैं। बाबर इस समय इंटरनेशनल की क्रिकेट रैंकिंंग में वनडे में पहले और टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकरार हैं जबकि टेस्ट रैंकिंग में वह तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

पाकिस्तानी कप्तान ने अपने देश के लिए अब तक 42 टेस्ट, 92 वनडे और 92 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 3122, 4664 और 3231 रन बनाए हैं। पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को भारत के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगी।

मनु मिश्रा 2
See also  न्यूजीलैंड के लिए राहत की खबर, सैंटनर ने दिलाई पहली सफलता
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights