Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

16 कप्तानों के फोटो शूट में रोहित शर्मा हुए ‘साइड’

टी20 वर्ल्ड कप 2022 को शुरू होने में अब केवल एक दिन का ही समय बचा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले सभी 16 टीमों के कप्तान मीडिया से रूबरू हुए और फिर उसके बाद उनका एक फोटो शूट हुआ। इस फोटो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सबसे साइड में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। रोहित के अलावा अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी भी दूसरी ओर सबसे साइड में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ट्रॉफी के सबसे पास बैठे हुए हैं। फोटो में रोहित के साइड में बैठने पर फैंस अब सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और उनके रिएक्शन भी वायरल हो रहे हैं।

See also  बांग्लादेशी विकेट कीपर को चतुराई दिखाना पड़ा महंगा

Bigg Boss: टीना, शालीन के सपोर्ट में बोले फैंस, बिग बॉस कर रहे सुबुंल की तरफदारी

एक पाकिस्तानी यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि रोहित साइड में क्यों बैठा है? उन्हें केन विलियम्सन की जगह होनी चाहिए थी। आईसीसी में बीसीसीआई का योगदान 70 प्रतिशत से अधिक है एक पाकिस्तानी के रूप में मुझे लगता है कि आईसीसी कभी-कभी भूल जाता है कि बड़े क्रिकेट देशों का सम्मान कैसे किया जाता है।

उनके अलावा एक यूजर ने लिखा कि अगर यहां पर कोहली होता शायद ऐसा नहीं होता।कुछ फैंस तो अपनी अपनी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

See also  रोहित शर्मा और विराट कोहली क्या होंगे टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा

गूगल के मैनेजर का आरोप- बंधक बनाकर मेरी शादी कराई:युवती बोली- 7 साल रिलेशन में रखा, फिर दूसरी से शादी कर ली

ऑस्ट्रेलिया में 26 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को चिर-प्रतीद्विंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमें जमकर मेहनतक कर रही है। बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम हाल ही में न्यूजीलैंड में ट्राई सीरीज खेलकर आई है, वहीं भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई कंडिशन में खुद को ढालने के लिए 6 अक्टूबर को ही भारत से रवाना हो गई थी।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights