Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को कराया वॉर्म-अप,

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के वॉर्म-अप मैच में मेजबान टीम के खिलाड़ियों को जमकर वॉर्म-अप कराया। केएल राहुल ने गेंदबाजों की जमकर खबर ली, जबकि फील्डर्स को इधर से उधर भेजा और उनको कई बार मैदान के बाहर भेजा, क्योंकि स्टेडियम में दर्शकों की संख्या नाम मात्र थी। ऐसे में बाउंड्री पर खड़े फील्डर्स को ही स्टैंड्स से गेंद लानी पड़ी।

केएल राहुल ने इस वॉर्म-अप मैच में 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वे 33 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। उनका स्ट्राइकरेट 172.73 का था, जो किसी भी प्रकार से सवालों के घेरे में नहीं थे, क्योंकि अक्सर वे अपने स्ट्राइकरेट की वजह से आलोचना का शिकार हो जाते हैं। अगर वे इसी गति से रन बनाते हैं तो टीम इंडिया के लिए अच्छा होगा।

See also  'फ्लावर नहीं फायर है,' दक्षिण अफ्रीका को हराकर बाहर करने वाली नीदरलैंड के लिए बोले फैन्स

हालांकि, उनके सलामी जोड़ीदार और कप्तान रोहित शर्मा ज्यादा कुछ नहीं कर सके। उन्होंने 14 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से कुल 15 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली 13 गेंदों में 19 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। रोहित शर्मा को एश्टन एगर ने ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच आउट कराया। सूर्यकुमार इस मुकाबले में भी लय में दिख रहे हैं। वे इस साल सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

 

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights