Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

सेमीफाइनल मैच में बारिश ने किया मैच का मजा किरकिरा तो कैसे निकलेगा नतीजा

एडिलेड के मैदान पर आज भारत और इंग्लैंड के बीच महासंग्राम होने वाला है। दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंचने के लिए दो-दो हाथ करती नजर आएंगी। हालांकि, इस मैच में बारिश खेल खराब कर सकती है। ऐसे में जान लीजिए कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के नॉकआउट मैचों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने क्या नियम बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कई उलटफेर देखने को मिले, जबकि सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये रही कि कई मुकाबले बारिश के कारण वॉशआउट हो गए। कई टीमों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। ऐसे में आईसीसी ने नॉकआउट मैचों में इस मुसीबत से बचने के लिए कुछ नियम तैयार किए हैं, जिससे कि सेमीफाइनल और फाइनल मैच पूरे आयोजित हो सकें।

See also  अकरम ने बाबर को खरी खोटी सुनाई

दरअसल, आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल और फाइनल के लिए पहले ही रिजर्व डे का ऐलान कर दिया है। अगर मैच अपने निर्धारित तारीख पर नहीं खेला जाता है तो अगले दिन पूरा मैच आयोजित होगा। अगर निर्धारित दिन पर बारिश होती है तो भी थोड़ा सा समय आपको अतिरिक्त मिलेगा। 30 मिनट मैच के बारिश में धुलते हैं तो भी पूरा मैच आयोजित होगा। आईसीसी ने ये भी जानकारी दी थी कि कम से कम 5-5 ओवर का मैच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए खेला जाता है, लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल के लिए कम से कम 10 ओवर दूसरी टीम को खेलने होंगे। अगर दूसरी पारी वाली टीम नतीजे पर जल्दी पहुंच जाती है तो कोई बात नहीं होगी, लेकिन दूसरी टीम को अतिरिक्त ओवर भी नहीं मिलेंगे।

See also  देश पर भारी टी-20 लीग:दुनिया के आधे क्रिकेटर लीग खेलने के लिए नेशनल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ने को तैयार

अब बात करते हैं कि भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में आज यानी 10 नवंबर को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच की वेदर रिपोर्ट की, क्योंकि एडिलेड में रातभर बारिश हुई है और सुबह भी क्लाउडी वेदर देखने को मिला है। यहां तक कि दोपहर को भी बारिश की थोड़ी बहुत संभावना है, लेकिन शाम को मौसम खुला रहने की उम्मीद वेदर रिपोर्ट के मुताबिक है।

दोनों दिन नहीं हुआ खेल तो…
अगर निर्धारित दिन और रिजर्व डे पर सेमीफाइनल मैच का आयोजन नहीं होता है तो फिर मैच का नतीजा ग्रुप फेज की अंकतालिका के आधार पर होगा। जो टीम शीर्ष पर रहती है, उसको सीधे फाइनल में जाने का मौका मिलता है। इस तरह भारत की टीम को फाइनल में जाने का मौका मिलेगा, क्योंकि टीम ग्रुप 2 में शीर्ष पर रही थी, जबकि ग्रुप 1 में इंग्लैंड दूसरे नंबर पर थी।

मनु मिश्रा 2
See also  लॉकी फर्ग्युसन की घातक गेंदबाजी, ऋषभ पंत के बाद सूर्यकुमार यादव को भी किया चलता
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights