Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए वोटिंग शुरू:पूर्व CM कमलनाथ ने किया मतदान, दोपहर 1 बजे तक 401 वोट डले

करीब 22 साल बाद ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष पद को गैर गांधी नेता संभालेगा। भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सुबह दस बजे से पीसीसी के सभागार में पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने वोट डाला। दोपहर 1 बजे तक 502 डेलीगेट्स में से 401 वोट डाले जा चुके हैं। इसमें कांग्रेस के सीनियर लीडर मल्लिकार्जुन खडगे और शशि थरूर इस चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं।

Must read 👉5 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:जबलपुर में थैली में लेकर घूम रहा था, पुलिस को देखकर लागई दौड़

See also  भोपाल में मौसम को लेकर टूटा 12 साल का रिकॉर्ड, जानें कैसे रहेंगे आने वाले महीने

मप्र कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, महेंद्र सिंह चौहान, जेपी धनोपिया और अजय चौघड़िया को मल्लिकार्जुन खडगे का मतदान अभिकर्ता (पोलिंग एजेंट) बनाया गया है।

मप्र में 502 डेलीगेट्स डालेंगे वोट

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मप्र की ओर से 502 डेलीगेट्स वोट डालेंगे। सुबह 10 बजे से पीसीसी में शाम चार बजे तक वोटिंग का समय तय किया गया है। कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष रामचंद्र खुटिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी चक्रवर्ती शर्मा, क्रांति शुक्ला, तरुण त्यागी ने रविवार शाम पीसीसी पहुंचकर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया।

Must read 👉450 साल पुराने इस किले में हंसिका लेंगी सात फेरे

See also  जेपी अस्पताल:स्वास्थ्य विभाग के इकलौते न्यूरो सर्जन, पर 3 साल में एक भी सर्जरी नहीं की, ओपीडी में मरीज देख रहे

कमलनाथ पहले ही दे चुके खडगे को खुला समर्थन

दो हफ्ते पहले ही मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ सार्वजनिक तौर पर यह कह चुके हैं कि मेरा वोट खडगे को जाएगा। कमलनाथ के इस बयान के बाद तय हो गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मप्र में मल्लिकार्जुन खडगे भारी रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि मप्र के 502 डेलीगेट्स में से अधिकांश वोट खडगे के पक्ष में डलेंगे।

 

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights