
जबलपुर की बेलबाग पुलिस ने 4 किलो 900 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह थैली में गांजा रखकर घूम रहा था। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा।
बेलबाग थाना प्रभारी प्रियंका केवट के मुताबिक सूचना मिली थी कि बल्ली मार्केट के पीछे मैदान में 25 साल का युवक खड़ा है। उसने लाल नीले रंगे की चौकड़ी वाली फुल शर्ट और हल्के नीले रंग का जींस पहन रखा है। उसके पास नीले रंग का पुराना थैला है, जिसमें गांजा है।
पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी
पुलिस को देख उसने भागने की कोशिश की। आरोपी का नाम जयदीप पिता नीलकमल सोनकर (25) वर्ष निवासी सामुदायिक भवन, भरतीपुर है। थैले से 4 किलो 900 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत 1 लाख रुपए है, मिला।





Users Today : 8
Users This Month : 218
Total Users : 237076
Views Today : 10
Views This Month : 335
Total views : 59813



