Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले ऋषभ पंत ने याद किए खास पल

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज रविवार 23 अक्टूबर को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इस मुकाबले से पहले भारतीय स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने यह स्वीकार किया कि बड़े मंच पर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से बेहतर और कुछ भी नहीं है। मगर इस साल उनका टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना मुश्किल दिख रहा है। दरअसल, टीम में विकेट कीपर की जगह को लेकर पंत की दिनेश कार्तिक के साथ कड़ी टक्कर चल रही है, मगर पिछले कुछ मैचों में कप्तान रोहित शर्मा ने कार्तिक पर पंत से ज्यादा भरोसा जताया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दिनेश कार्तिक ही पाकिस्तान के खिलाफ खेलते नजर आएंगे।

See also  हर्षा भोगले ने टीम इंडिया को चेताया, पाकिस्तान की जीत बन सकती है टीम इंडिया के गले की हड्डी

आईसीसी की बेबसाइट के अनुसार ऋषभ पंत ने कहा पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा ‘पाकिस्तान के खिलाफ खेलना हमेशा खास होता है क्योंकि उस मैच को लेकर हमेशा की तरह एक खास तरह की चर्चा होती है। इसमें न केवल हमारे लिए, बल्कि प्रशंसकों और सभी के लिए बहुत सारी भावनाएं शामिल हैं। यह एक अलग तरह का एहसास है, एक अलग तरह का माहौल जब आप मैदान पर जाते हैं और जब आप मैदान पर उतरते हैं, तो आप लोगों को इधर-उधर चीयर करते देखते हैं। यह एक अलग माहौल है और जब हम अपना राष्ट्रगान गा रहे थे, तो वास्तव में मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे।’

See also  बाबर आजम का 8वां टेस्ट शतक:पाकिस्तान ने पहली पारी में बनाए 7 विकेट पर 499 रन, इंग्लैंड 158 रन से आगे

पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में जब इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था तो पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से धूल चटाई थी। टॉप ऑर्डर फेल होने के बाद ऋषभ पंत ने विराट कोहली के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को 151 के कुल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की थी। पंत ने इस दौरान 30 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली थी। विराट कोहली के साथ हुई उस साझेदारी के बारे भी पंत ने आगे बात की।

पंत ने कहा ‘वह (कोहली) वास्तव में आपको सिखा सकते हैं कि परिस्थितियों से कैसे गुजरना है, जो आपकी क्रिकेट यात्रा को आगे बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है, इसलिए हमेशा की तरह उनके साथ बल्लेबाजी करना अच्छा है। आपके साथ बल्लेबाजी करने का बहुत अनुभव रखने वाला व्यक्ति होना अच्छा है क्योंकि वह आपको खेल को आगे बढ़ाने और उस तरह की रन-ए-बॉल दबाव को बनाए रखने के तरीके के बारे में बता सकता है।’

मनु मिश्रा 2
See also  इंग्लैंड से छिना नंबर वन का ताज, टीम इंडिया के पास है टॉप पर जाने का मौका
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights