Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

पाकिस्तान के पूर्व महान गेंदबाज ने बताया नाम, कौन हो सकता है भारतीय टीम का अगला कप्तान

पाकिस्तान के पूर्व महान गेंदबाज ने बताया नाम, कौन हो सकता है भारतीय टीम का अगला कप्तान

पाकिस्तान के पूर्व महान गेंदबाज ने बताया नाम, कौन हो सकता है भारतीय टीम का अगला कप्तान

T20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में की, जब भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में 4 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने नाबाद 82 रन की पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या ने गेंद और बल्ले से दमदार योगदान दिया। इसके बाद हर कोई विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की तारीफ कर रहा है, जबकि पाकिस्तान के पूर्व महान गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस ने तो हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का अगला कप्तान करार दिया है।

See also  बाबर आजम का 8वां टेस्ट शतक:पाकिस्तान ने पहली पारी में बनाए 7 विकेट पर 499 रन, इंग्लैंड 158 रन से आगे

भारत के खिलाफ मैच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज वसीम अकरम और वकार यूनिस ने मुकाबले को लेकर अपनी राय दी। इसी दौरान उन्होंने हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का नेक्स्ट कैप्टन बताया। एस्पोर्ट्स पर इस चर्चा का हिस्सा पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक भी थे, जिन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या को खुद पर भरोसा है और वे खेल को अच्छी तरह से पढ़ते हैं।

मिस्बाह ने कहा, “हार्दिक पांड्या को अगर आप देखें तो पहली दफा उन्होंने शायद आईपीएल में कैप्टेंसी की है और जिस तरह से उन्होंने टीम का नेतृत्व किया, वो शानदार था। उन्होंने आईपीएल ट्रॉफी जीती। उससे अंदाजा होता है कि उन्होंने दवाब को कैसे हैंडल किया। खासतौर पर उनका भी रोल टीम में फिनिशर का है और एक फिनिशर आप टीम में तभी हो सकते हैं जब आप मेंटली स्ट्रॉन्ग हो और एक सेफ्ल बिलीफ हो। वो गेम को रीड करते हैं कि किस तरह आगे लेकर जा सकते हैं।”

See also  सूर्यकुमार यादव ने बताया कैसे ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन में खुद को कर रहे हैं एडजस्ट

इस पर वकार यूनिस ने मिस्बाह को बीच में रोकते हुए कहा, “अगर वह अगले भारतीय कप्तान हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।” वहीं, अकरम ने ऑलराउंडर की तारीफ में कहा, “पहले वो आईपीएल में कप्तान बना। वहां जीता। अभी वो टीम में एक मुख्य खिलाड़ी है, वो कैप्टन को सलाह देता है और वह सीख रहा है। एकदम से आफ उसे गहराई में डाल दो तो उसको समझ ही नहीं आएगी।”

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights