Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

सिडनी में आग उगलता है विराट कोहली का बल्ला

सिडनी में आग उगलता है विराट कोहली का बल्ला - Shram Veer Bharat सिडनी में आग उगलता है विराट कोहली का… टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला आज नीदरलैंड्स के खिलाफ सिडनी में खेलेगी। इस मैच में भी एक बार फैंस की नजरें फिर भारतीय रन मशीन विराट कोहली पर रहेगी। पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 …

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला आज नीदरलैंड्स के खिलाफ सिडनी में खेलेगी। इस मैच में भी एक बार फैंस की नजरें फिर भारतीय रन मशीन विराट कोहली पर रहेगी। पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेले वाले विराट कोहली से फैंस चाहेंगे कि वह सिडनी में भी एक बार फिर धमाल मचाएं। इस मैदान पर किंग कोहली के पिछले रिकॉर्ड को देखकर लगता है कि फैंस की यह मनोकामना आज जरूर पूरी होगी।

सिडनी में विराट कोहली ने अभी तक कुल 4 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 78.66 की औसत से 236 रन बनाए हैं। यह टी20 क्रिकेट में इस मैदान पर किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन है। विराट कोहली इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों से भी काफी आगे हैं। सिडनी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो विराट कोहली के बाद नाम शेन वॉटसन का जिनके बल्ले से यहां 186 रन निकले हैं जिसमें एक शतक के साथ एक अर्धशतक शामिल है। वहीं उनके बाद ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड और शिखर धवन का नाम है।

See also  भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष बनीं महान एथलीट पीटी उषा, किरेन रिजिजू दी बधाई

थाना बरगी अंतर्गत ग्राम तिखारी, खिरहनी व मोहास तथा खमरिया अंतर्गत वैस्टलैण्ड के जंगल में शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश, 2 आरोपी गिरफ्तार, फरार बाबू सोनकर की तलाश, 52 लीटर कच्ची शराब जप्त*

सिडनी में विराट कोहली का औसत भी बाकी बल्लेबाजों से कई ज्यादा है। कोहली के बाद इस मैदान पर बेस्ट औसत हार्दिक पांड्या (62) का है।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-

विराट कोहली- 236
शेन वॉटसन- 186
ग्लेन मैक्सवेल- 182
मैथ्यू वेड- 157
शिखर धवन- 147

नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक/ऋषभ पंत, अक्षर पटेल/युजवेंद्र चहल, अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी/हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights