ऋषि सुनक जबसे यूनाइडेट किंगडम के प्राइम मिनिस्टर बने हैं, उनकी सूरत कई लोगों से मिलाई जा चुकी है। सोशल मीडिया पर लोगों की जबरदस्त क्रिएटिविटी दिखाई दे रही है। उनकी बायोपिक के लिए अक्षय कुमार का नाम तो बहुत पहले से ही आने लगा था। अब द क्राउन के भविष्य के सीजन के लिए नमस्ते लंदन का एक वीडियो भी वायरल है। इसे लोग ऋषि सुनक की बायोपिक के लिए अक्षय कुमार का ऑडिशन बता रहे हैं।
लोग बोले- द क्राउन में होंगे अक्षय
इन दो एक्टर्स का भी आया नाम
एक यूजर ने अक्षय कुमार की नमस्ते लंदन की क्लिप शेयर की है। साथ मे लिखा है, अक्षय कुमार ऋषि सुनक की फिल्म के लिए अपना ऑडिशन देते हुए। सोशल मीडिया पर कई और मीम्स वायरल हैं जिनमें ऋषि की बायोपिक के लिए कई और ऐक्टर्स का नाम है। इनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जिम सरभ भी शामिल हैं। बता दें कि क्रिकेटर आशीष नेहरा पर पहले से ही मीम्स बन रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा है कि आशीष नेहरा चाहें तो आसानी से 10 डाउनिंग स्ट्रीट में घुस सकते हैं।






Users Today : 8
Users This Month : 218
Total Users : 237076
Views Today : 10
Views This Month : 335
Total views : 59813



